30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिका: फिलाडेल्फिआ में एक और विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत!

अमेरिका: फिलाडेल्फिआ में एक और विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत!

Google News Follow

अमेरिका के चिकत्सा सम्बन्धी एक छोटा निकास विमान फ़िलेडैल्फ़िया में गिरकर ध्वस्त हो गया। उस विमान पर छः यात्री थे जिसमे से एक बालक था। इस घटना के कारण अनेक घर आग के चपेट में आगये। अधियकारियों के अनुसार बहुत से लोग भी ज़ख्मी हुए है।

रायटर्स के अनुसार एयर एम्बुलेंस कंपनी, जेट रेस्क्यू एयर एम्बुलेंस ने कहा की विमान में चालक दल के चार सदस्य, एक बाल चिकित्सा रोगी और रोगी के अनुरक्षक उपस्थित थे। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार यहाँ दुर्भाग्यपूर्ण घटना शुक्रवार शाम को रोसवैल्ट मॉल के निकट हुई।

यह घटना, वाशिंगटन हवाई अड्डे के पास एक यात्री विमान और अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर के बीच हुई भीषण टक्कर वाले घटना के कुछ दिनों बाद ही हुई जिसमे ६७ लोगों की मौत हो गई थी।

यहाँ विमान मिसौरी में स्थित स्प्रिंगफ़ील्ड-ब्रैंसन नेशनल एयरपोर्ट की ओर जा रही थी। परिवहन सचिव सीन डफी ने कहा कि विमान में कथित तौर पर 6 लोग सवार थे और इस घटना की संयुक्त जांच एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) द्वारा की जाएगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर अपना दुःख जताया।

फिलाडेल्फिया के आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने इसे एक बड़ी घटना बताई और क्षेत्र में सड़क बंद होने की पुष्टि की।

फिलाडेल्फिया इन्क्वायरर अखबार की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना के समय कम से कम एक घर और कई गाड़ियों में आग लगी थी, जबकि दृश्यता वर्षा के कारण कम थी।

विमान के आंकड़ों से पता चला कि विमान ने शाम 6.06 बजे (स्थानीय समय) हवाई अड्डे से उड़ान भरा था और लगभग 30 सेकंड बाद 1,600 फीट की ऊंचाई पर चढ़ने के बाद रडार से गायब हो गया।

यह भी पढ़ें:
आज का बजट पेश कर रचेंगी इतिहास, निर्मला सीतारमन का 8 बजट !

दिल्ली विधानसभा चुनाव​: ‘आप’ ​की राह हुई मुश्किल! ​7​ विधायकों ने पार्टी छो​ड़ी​!

बजट में करदाताओं और मध्यम वर्ग के लिए खुशखबरी? पीएम मोदी ने दिए संकेत!

फ्लाइट अवेयर ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, विमान को मेड जेट के रूप में संचालित एक कंपनी के साथ पंजीकृत किया गया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें