26 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमक्राईमनामाअमेरिका में धर्मगुरु ने की 20 शादियां, 9 साल की नाबालिग को...

अमेरिका में धर्मगुरु ने की 20 शादियां, 9 साल की नाबालिग को बनाया पत्नी  

अमेरिकी इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी सर्विस एफआईबी ने किया खुलासा  

Google News Follow

Related

अमेरिका में एक धर्मगुरु पर 20 शादियां करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं आरोप में यह भी कहा गया है उसने नौ साल की लड़की को भी अपनी पत्नी बनाया चुका है। इस सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि उसने अपनी बेटी से ही शादी कर ली थी। इसके अलावा, उस पर कई और आरोप लग चुके हैं। यह खुलासा अमेरिकी इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी सर्विस एफआईबी के एक दस्तावेज़ के जरिये हुआ है।

बताया जा रहा है कि अमेरिका एरिजोना का रहने वाला सैमुअल रैपिले बैटमैन एक धार्मिक ग्रुप का नेता था। जब इस ग्रुप में 50 से ज्यादा लोग हो गए तो उसने खुद को धार्मिक नेता घोषित कर दिया। बता दें कि इस ग्रुप को फंडामेंटलिस्ट चर्च ऑफ़ जीसस क्राइस्ट ऑफ़ लैटर डे सेंट्स भी कहा जाता है। इस ग्रुप की सबसे बड़ी बात यह है कि यह एक से ज्यादा शादी करने का इजाजत देता है। 2019 ग्रुप में पचास लोग से ज्यादा हो गए तो सैमुअल ने खुद को धार्मिक नेता घोषित कर दिया और अपनी नाबालिग लड़की से शादी कर ली।

एफआईबी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमुअल को पहली बार तब पकड़ा गया जब वह ट्रेलर के जरिये कुछ लड़कियों को राज्य की सीमा से बाहर ले जा रहा था। उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। हालांकि वह जमानत पर छूट गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमुअल ने ग्रुप के तीन पुरुषों को अपनी बेटियों से संबंध बनाने तक का आदेश दे दिया था। इसमें से एक लड़की नाबालिग थी। इस संबंध में उसने कहा था कि लड़कियों खुद को बलिदान किया।
हालाँकि, बाद में सैमुआल को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद एफआईबी ने सैमुअल के दो घर पर छापेमार का नौ लड़कियों को सुरक्षित निकला था। इसके बाद अमेरिकी मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया था कि जब तक इस मामले की सुनवाई नहीं हो जाती तब तक सैमुअल को जेल में रखा जाए।
ये भी पढ़ें  

फिर निशाने पर आये कश्मीरी हिन्दू? अग्निहोत्री का आरोप लापिद जिम्मेदार 

कानूनी अड़चन: जुड़वा बहनों से शादी करने वाले युवक के खिलाफ केस 

बड़े भाई की पीएम मोदी को सलाह, थोड़ा आराम भी कर लिया करो   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,170फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें