30 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाभारत-पाक संघर्षविराम के बीच ISRO चीफ बोले: 10 सैटेलाइट निगरानी में!

भारत-पाक संघर्षविराम के बीच ISRO चीफ बोले: 10 सैटेलाइट निगरानी में!

इसरो प्रमुख ने कहा कि 'कम से कम 10 सैटेलाइट्स लगातार 24 घंटे रणनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति और देशवासियों की सुरक्षा के लिए काम कर रही हैं।'

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष के बाद शनिवार शाम में ही संघर्ष विराम हुआ है। इस बीच इसरो चीफ का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब सेना ने बताया कि रविवार रात सीमा पर पूरी तरह से शांति रही और फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख वी नारायणन ने बताया है कि इसरो के 10 सैटेलाइट्स (उपग्रह) देश की सुरक्षा के लिए लगातार रणनीतिक उद्देश्य से निगरानी कर रहे हैं। इंफाल में रविवार को सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए वी नारायणन ने ये जानकारी दी। इसरो प्रमुख ने कहा कि ‘कम से कम 10 सैटेलाइट्स लगातार 24 घंटे रणनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति और देशवासियों की सुरक्षा के लिए काम कर रही हैं।’

वी नारायणन ने कहा कि ‘आप सभी हमारे पड़ोसियों के बारे में जानते हैं। ऐसे में हमें देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सैटेलाइट्स की मदद लेनी पड़ती है। हम 7000 किलोमीटर का इलाका कवर कर रहे हैं। साथ ही पूरे उत्तर पूर्व पर भी लगातार निगरानी की जा रही है और बिना सैटेलाइट्स और ड्रोन की मदद के हम इसे हासिल नहीं कर सकते।’

इसरो चीफ का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष के बाद शनिवार शाम में ही संघर्ष विराम हुआ है। सेना ने बताया कि रविवार रात सीमा पर पूरी तरह से शांति रही और फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई।

गौरतलब है कि बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान में संघर्ष छिड़ गया। भारत ने 6-7 मई की मध्य रात्रि सटीकता से हमला करते हुए पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।
भारत के हमले में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की, लेकिन भारत के आगे उसकी एक न चली।

शनिवार शाम को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनी। रविवार को तीनों सेनाओं के डीजीएमओ ने प्रेस ब्रीफिंग कर ऑपरेशन सिंदूर से हासिल किए गए लक्ष्यों की जानकारी दी। आज भी भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत होने वाली है|

 
यह भी पढ़ें-

ऑपरेशन सिंदूर’ में राफेल का उपयोग, सेना ने दिखाया साहस: पात्रा​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,246फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें