29 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमदेश दुनियाउत्तराखंड में धामी के नेतृत्व में भाजपा फिर सरकार बनाएगी: अमित शाह 

उत्तराखंड में धामी के नेतृत्व में भाजपा फिर सरकार बनाएगी: अमित शाह 

Google News Follow

Related

देहरादून। अमित शाह ने शनिवार को उत्तराखंड में घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह ने कार्यक्रम में घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ किया।  इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संकट के समय में कांग्रेस के नेता कहां था अब नए कपड़े सिलवा रहे हैं। वहीं, राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि वे केवल प्रदर्शन करना जानते हैं।

मोदी उत्तराखंड को संवारने में जुटे हैं:  670 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शाह ने देवभूमि की जनता के अभिवादन के साथ अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि मैं अस्वस्थ होने के बाद भी देवभूमि की जनता को नमन करने आया हूं। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को बनाया है। देवभूमि में पहाड़ की चोटियों पर विपरीत परिस्थितियों में बहनों और माताओं को जानवरों के लिए चारा लाना होता है। घसियारी योजना से इन बहनों और माताओं की समस्या हल हो जाएगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को संवारने में जुटे हैं।

कांग्रेस के नेता नए कपड़े सिलवा रहे हैं: उत्तराखंड में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री धामी भी काफी मेहनत कर रहे हैं। उत्तराखंड विकास की राह पर चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि संकट में कांग्रेस पार्टी कहां होती है। राज्य में आई बाढ़ और कोरोना संक्रमण के दौरान पार्टी नहीं दिखी। कांग्रेस केवल चुनाव में ही दिखती है। पार्टी के नेता नए कपड़े सिलवा रहे हैं। हमने 85 हजार करोड़ के काम गिना दिए हैं। जिन पर कार्य चल रहा है।

शाह ने दी बहस की खुली चुनौती: अगले पांच साल में ये कार्य पूरे हो जाएंगे। लेकिन कांग्रेस केवल प्रदर्शन करती है या फिर दिल्ली में राहुल गांधी की शरण में जाती है। शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनौती दी कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय के घोषणा पत्र पर कितना काम किया है, इस पर किसी भी चौराहे पर चर्चा हो जाए। शाह ने उन्हें खुली बहस की चुनौती दी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,984फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें