29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाअमित शाह ने बुलेट प्रूफ ग्लास हटा, कश्मीरियों के दिल से डर...

अमित शाह ने बुलेट प्रूफ ग्लास हटा, कश्मीरियों के दिल से डर निकाला 

Google News Follow

श्रीनगर।कश्मीर दौरे पर गए गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर नागरिकों के जेहन से आतंक का खौफ निकालने के लिए जनसभा के दौरान लगाई गई बुलेट प्रूफ ग्लास शील्ड हटा दी। बता दें कि आज यानी सोमवार को एक जनसभा में को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आप लोगों से खुलकर बात करना चाहता हूं। इसलिए यह शील्ड हटवा दी है।

अमित शाह ने कहा कि मैं आज विकास की बात बाद में कर लूंगा मगर यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अपने दिल से सभी लोग डर निकाल दीजिए। कश्मीर की शांति और विकास की यात्रा को अब कोई बाधित नहीं कर सकता। गृह मंत्री ने कहा कि मैं आज कश्मीर के युवाओं से पूछने आया हूं कि उन्होंने आपका क्या भला किया जिन्होंने आपके हाथों में पत्थर थमा दिए थे? गृह मंत्री ने कहा 70 साल के शासन में घाटी में 40000 हजार लोग मारे गए है पर विपक्ष ने आज तक आतंकवाद की निंदा नहीं की है।
अब शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को दंडित किया जाएगा। कुछ लोग कश्मीर के विकास में खलल डालना चाहते हैं। वह लोग कभी कामयाब नहीं होंगे।पाकिस्तानी की बात करते वाले चाहते हैं कि यहां के युवा बेरोजगार रहें और वह पत्थर उठाएं। इससे उनकी राजनीति चलती रहेगी। जिन्होंने आपके हाथ में पत्थर और हथियार पकड़ा उसने पूछिए कि यहां का विकास क्यों नहीं हुआ। वह लोग आपसे सिर्फ पाकिस्तान की बात करते हैं। आज कश्मीर के हर घर में जल और बिजली पहुंच रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर के सात हजार लोगों को नौकरी देना का ऐलान किया है। अमित शाह ने इस दौरान यह भी बताया कि कश्मीर में 12 हजार करोड़ का निवेश होने वाला है ,वहीं, सात नए मेडिकल कॉलेज भी शुरू किये जाएंगे। बता दें कि अमित शाह के बुलेट प्रूफ ग्लास शील्ड हटाए जाने के बाद कश्मीर के उप राज्य पाल मनोज सिन्हा ने भी बुलेट प्रूफ ग्लास शील्ड  हटवा दिया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें