ये सुनकर अमिताभ बच्चन थोड़ा कंफ्यूज हो गए और अपने अंदाज में बोले, “अरे, वो भोजपुरी वाली ही फिल्म थी।” कंटेस्टेंट ने आगे बातचीत में बताया कि उनका बेटा मेगास्टार अमिताभ बच्चन को ‘केबीसी अंकल’ के नाम से जानता है, जिसे सुनकर अभिनेता जोर से हंस पड़े।
कंटेस्टेंट ने आगे बताया, “आप जो अपनी बात इतने रौब से बोलते हैं, ‘हां ये कहानी जो है, बरसों पुरानी है’ आपको पता है, मैं परिवार के साथ कहीं भी जाता हूं, तो वहां आपके शो के होर्डिंग्स लगे रहते हैं, तो उसे देखकर मेरा बेटा बोलता है, देखो न पापा ‘केबीसी अंकल’। उसने आपका नाम ही यही रख दिया है।
इस बात पर अमिताभ बच्चन हंस पड़े, और उन्होंने मजाक में कहा, “सर, पचपन साल से हम फिल्मों में काम कर रहे हैं, वो मिट गया है।” मेगास्टार अमिताभ बच्चन की बात का जवाब देते हुए कंटेस्टेंट ने कहा, “वो इतने छोटे हैं, उन्होंने अभी तक आपकी फिल्में नहीं देखी हैं।”
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 का प्रीमियर 10 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। यह लोकप्रिय शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लीव पर हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे प्रसारित किया जाएगा। शो के होस्ट एक बार फिर महानायक अमिताभ बच्चन होंगे।
