27.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियादुनिया के सबसे गंदे आदमी की मौत  

दुनिया के सबसे गंदे आदमी की मौत  

पचास सालों से नहीं नहाया था ईरान का अमौ हाजी  

Google News Follow

दुनिया का सबसे गंदे आदमी की मौत मंगलवार को हो गई। यह व्यक्ति ईरान का रहने वाला था,जिसका नाम अमौ हाजी था। वह 94 साल का था। बताया जा रहा है कि वह पचास साल से नहीं नहाया हुआ था। इसलिए अमौ हाजी को दुनिया का सबसे गंदा आदमी कहा जाता था।

बताया जा रहा है कि अमौ हाजी को इस बात का डर था कि वह नहायेगा तो उसे इंफेक्शन हो जाएगा। जिसकी वजह से उसने नहाना ही छोड़ दिया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि  हाजी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। वह ईरान के दक्षिण फार्स प्रान्त के डेजगाह गांव में अकेले रह रहा था। अमौ हाजी के डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई है ,जिसका नाम द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ़ अमौ हाजी था। यह डॉक्यूमेंट्री 2013 में बनाई गई थी। जिसमें यह दिखाया गया है कि हाजी अपना जीवन किस प्रकार जीता है।
रिपोर्ट में कहा गया है एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि हाजी बीमार होने की  डर नहाना छोड़ दिया था। वहीं ,रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ पहले ग्रामीणों  ने उसे नहाने की कोशिश की थी। तब उसने बताया था कि जब वह युवक था कुछ सदमों के कारण नहाना छोड़ दिया था। इसके बाद उसने नहाने से हमेशा परहेज किया। 2014 में एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया था कि हाजी सड़क के किनारे मरने वाले जानवरों को खाता था। हाजी का मानना था अगर वह नहायेगा तो उसको बीमारी लग जायेगी।
इधर, हाजी की मौत के बाद एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि अनौपचारिक तौर पर अब यह रिकॉर्ड  भारतीय व्यक्ति के पास जा सकता है।जो 30 साल से नहीं नहाया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट कहा गया है कि वाराणसी के बाहर एक गांव में कैलाश ‘ कलारु ‘सिंह 30 साल से नहीं नहाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि  देश की समस्याओं को समाप्त करने के लिए कलारु नहीं नहाता है। वह एक पैर पर खड़ा होकर भगवान शिव की पूजा करता है।
ये भी पढ़ें 

गुजरात-हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले केजरीवाल का हिंदुत्व कार्ड 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें