29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामाअमृतसर: पुलिस ने की 23 किलोग्राम हेरोइन बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत...

अमृतसर: पुलिस ने की 23 किलोग्राम हेरोइन बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 161 करोड़ रुपये!

Google News Follow

अमृतसर पुलिस ने एक बड़ी कारवाई को अंजाम देते हुए हेरोइन जंडियाला के देवीदासपुरा क्षेत्र से 23 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 161 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अमेरिका में रहने वाले तस्कर जसमीत सिंह उर्फ लकी ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए यह हेरोइन मंगवाई थी।

डीआईजी सतिंदर सिंह के अनुसार, जसमीत सिंह अमेरिका से इस ड्रग नेटवर्क को चला रहा था। साहिलप्रीत सिंह, जो देवीदासपुरा का निवासी है, हेरोइन को अपने पास जमा करता और आगे सप्लाई करता था फ़िलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि साहिलप्रीत ने इसे अपने घर में कबूतरों के लिए बनाए गए घरों में छिपाकर रखा था। पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापा मारा और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

पुलिस ने ऑपरेशन के तहत दो लोगों पर आरोप लगाए गए हैं—एक जसमीत सिंह उर्फ लकी और दूसरा करण, जो देवीदासपुरा का ही निवासी है। पुलिस ने करण के घर से भी हेरोइन बरामद की है और दोनों को जल्द गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें:

शेयर बाजार: निवेशकों की संपत्ति 7 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, सेंसेक्स 740 अंक चढ़ा!

किसानों का चंडीगढ़ मार्च: पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से की मजबूत नाकेबंदी!

कांगो में गृहयुद्ध: हिंसा से नागरिकों और सहायता कर्मियों को खतरा-संयुक्त राष्ट्र!

डीआईजी ने बताया कि राज्य सरकार और डीजीपी द्वारा इस महीने ड्रग्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कारवाई की गई है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने भविष्य को बर्बाद न करें। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और गिरफ्तारियों के बाद और महत्वपूर्ण जानकारियों के मिलने की उम्मीद है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें