31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियायूं ही नहीं आनंद महिंद्रा ने की नितिन गडकरी की तारीफ, यह...

यूं ही नहीं आनंद महिंद्रा ने की नितिन गडकरी की तारीफ, यह है बड़ी वजह  

Google News Follow

देश उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट किया। यह ट्वीट मुंबई नागपुर हाईवे से जुड़ा हुआ है। इस ट्ववीट के साथ ही महिंद्रा ने केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी की तारीफ भी की है। जिसमें उन्होंने ‘सेंसेटिव डेवलपमेंट’ का नाम दिया है। बता दें कि मुंबई-नागपुर हाईवे देश का पहला ऐसा महामार्ग है जहां एनिमल फ्लाई ओवर या वाइल्ड लाइफ ओवर बनाएं जाएंगे। वहीं, इस  महामार्ग के बारे में पूछे गए एक यूजर्स के सवाल का जवाब बड़े ही दिलचस्प ढंग से दिया है। जिसका कई लोग कायल हो गए हैं।

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने जिस मुंबई-नागपुर हाईवे का जिक्र किया है, वह सही मायने में खास है। बता दें कि इस महामार्ग को जानवरों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इस हाइवे को ऐसा बनाया जा रहा है कि जंगल के एक हिस्से से दूर हिस्से में जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।  इसके लिए एक विशेष प्रकार का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसके अलावा हाईवे  के साथ -साथ बाड़ भी लगाया जा रहा है, जिससे जानवर महामार्ग पर नहीं आ सके।

यह महामार्ग 700 किलोमीटर लम्बा है। जिसमें यात्रियों को 117 किलोमीटर का सफर जंगल, टाइगर कॉरिडोर और इको सेंसेटिवजोन से होकर गुजरना पड़ेगा। इसके अलावा इस हाईवे की खास बात यह भी है कि इस मार्ग में 9 वाइल्ड लाइफ ओवर और 17 अंडर पास बनाये जा रहे हैं। इस मार्ग के बन जाने के बाद दोनों शहरों की दूरी कम हो जाएगी और 16 घंटों का समय आठ घंटे का हो जाएगा।

वहीं, एक दूसरे ट्वीट में एक यूजर्स द्वारा पूछा गया कि क्या जानवरों को भी इस महामार्ग पर चलने के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा। तो आनंद महिंद्रा ने कहा जवाब देते हुए कहा कि उन्हें  बहुत कम प्रशिक्षण की जरूरत होती है। इंसानों को सीखने की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें 

नई रार: हिजाब विवाद के बाद सिख लड़की ने पगड़ी उतारने से किया मना    

नवाब मलिक जेजे अस्पताल में भर्ती

उद्योगपति आनंद महिंद्रा खुद को करेंगे नीलाम, जानिए क्या है वजह ?   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें