डिजिटल युग: आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट ने लोगों में जताई उत्सुकता,देखें

महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक व्यक्ति गाय के माथे से यूपीआई क्यूआर कोड (UPI QR code) स्कैन कर रहा है

डिजिटल युग: आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट ने लोगों में जताई उत्सुकता,देखें

नई दिल्ली। उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उनका हर ट्वीट काफी उत्सुकता जगाता है और ज्ञानप्रद भी होता है। आनंद महिंद्रा ने शनिवार को एक वीडियो शेयर किया है जो  रोचक और भारत के ‘डिजिटल युग’ की एक नई कहानी कहता है। आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक व्यक्ति गाय के माथे से यूपीआई क्यूआर कोड (UPI QR code) स्कैन करते हुए दिख रहा है। इस वीडियो को 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

बता दें कि इस 30 सेकंड के वीडियो की शुरुआत बांसुरी की आवाज से होती है, जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है एक शख्स बांसुरी बजाता नजर आता है, जबकि दूसरा शख्स हाथ में फोन निकलता है और सामने एक गाय पूरी पोशाक में नजर आ आती है। फिर आदमी गाय के मालिक को भुगतान करने के लिए अपने फोन से यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए आगे बढ़ता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “क्या आपको भारत में बड़े पैमाने पर डिजिटल भुगतान में बदलाव के किसी और सबूत की आवश्यकता है ?!”

इस क्लिप को 6 नवंबर सुबह लगभग 10 बजे शेयर किया गया था और तब अब तक से इसे 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो को करीब 25 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया और करीब 6000 से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। साथ ही काफी यूजर ने अपनी प्रतिक्रियाएं कमेंट के जरिये भी शेयर किये है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “दरअसल तारीफ यूपीआई की होनी चाहिए, यह इंटरफेस है जिसे सभी पेमेंट कंपनियां लागू करती हैं। वहीं आप फाइनल पेमेंट स्क्रीन को देखकर भी इसकी पुष्टि कर सकते हैं जो हमेशा एक जैसी होती है। ऐसा लगता है कि यूपीआई ने इस पार्ट और पेमेंट को लागू किया है। यहां कंपनियां सिर्फ सुविधा का विस्तार करती हैं।” बता दें कि उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर मानवीय ,ज्ञानप्रद, रोचक ,नए लोगों के अविष्कारों से जुडी चीजों को शेयर कसरते रहते हैं। समय आने पर उन लोगों की मदद भी करते हैं।

Exit mobile version