28.9 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाईरान में अमिनी की मौत पर बवाल: बाल काटकर हिजाब जला रही...

ईरान में अमिनी की मौत पर बवाल: बाल काटकर हिजाब जला रही महिलाएं  

 महसा के समर्थन में ईरान की महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जताया विरोध 

Google News Follow

ईरान में पुलिस हिरासत में हिजाब को लेकर लड़की हुई मौत के बाद बवाल बढ़ता ही जा रहा है। ईरान में कई स्थानों पर महिलायें विरोध प्रदर्शन कर रही है तो अपने सिर के बाल भी काट रही हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इतना ही नहीं, ईरानी महिलाये प्रदर्शन के दौरान अपना हिजाब उतारकर उसे जला रही हैं। यहां की महिलाये हिजाब पर सख्त कानून के खिलाफ सड़कों पर भी उतरकर अपना विरोध जता रहा ही है। जिसके फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

पिछले शुक्रवार को ईरान की महसा अमिनी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। अमिनी पर हिजाब कानून का उललंघन करने आरोप था उसे तेहरान से गिरफ्तार किया गया था। वहीं पुलिस का  कहना है कि अमिनी को हिरासत के दौरान हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। दूसरी ओर अमिनी के परिवार का दावा है कि गिरफ्तारी के समय वह बिलकुल स्वस्थ थी, परिवार वालों ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान ही कुछ हुआ होगा तभी अमिनी की मौत हुई होगी। जिसके बाद ईरान में महिलाओं ने अमिनी के विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं। और अपने सिर के बालों को काट रही हैं। इन महिलाओं की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ईरान में प्रशासन और अमिनी को भी यह नहीं पता था कि यह मुद्दा इतना बड़ा हो जाएगा। ईरान की अब महिलाएं अमिनी के समर्थन में सड़कों पर उतर रही हैं और विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।स्थानों पर विरोध इतना तेज हो गया है कि ईरानी प्रशासन को प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग तक करने पड़े हैं। उनके ऊपर आंसू गैस भी छोड़े गए। इस बीच सोशल मीडिया पर इस विरोध का एक वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। जिसमें ईरानी महिलाएं अपने सिर के बालों को कैंची से काट रही है।

वहीं, महसा के अंतिम संस्कार में भी काफी महिलायें शामिल हुई। जहां विरोध प्रदर्शन काफी उग्र हो गया,जिसे रोकने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। महसा को उसके होम टाउन साकेज में दफनाया गया। कहा जा रहा है कि ईरान में महिलाओं को हिजाब नहीं पहनने कई तरह की पाबंदिया लगाईं गई है। बिना हिजाब के महिलाएं न बैंक और न ही सरकारी ऑफिस में जा सकती है। इतना ही नहीं इसी साल ईरान की महिलाओं को विज्ञापन में आने पर भी रोक लगा दी गई है।
 ये भी पढ़ें 

पंजाब CM​ भगवंत मान को शराब के नशे में ​प्लेन से उतारा ​! ​

भगवान देता है तो छप्पर फाड़ कर…!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें