27 C
Mumbai
Monday, March 16, 2026
होमदेश दुनियाअनुपम खेर के जन्मदिन पर अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ ने दी शुभकामनाएं!

अनुपम खेर के जन्मदिन पर अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ ने दी शुभकामनाएं!

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर अनुपम की तस्वीर शेयर की। इसमें अनुपम बालकनी में खड़े हैं। अनिल ने लिखा, "तेरे घर के सामने एक घर बनाऊंगा।

Google News Follow

Related

सपनों की नगरी मुंबई में हर कोई अपने हुनर का इक्का आजमाने के लिए आता है। शहर की भीड़ में कोई खो जाता है, तो कोई निखरकर सामने आता है। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इसका जीता-जागता उदाहरण हैं।

हिंदी सिनेमा में भले ही चमकने में उन्हें थोड़ा समय लगा, लेकिन एक बार चमके तो पूरी दुनिया ने उनके अभिनय को सलाम किया। शनिवार को अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके दोस्त और साथी कलाकारों ने जमकर बधाई दी।

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर अनुपम की तस्वीर शेयर की। इसमें अनुपम बालकनी में खड़े हैं। अनिल ने लिखा, “तेरे घर के सामने एक घर बनाऊंगा। कभी कभी लगता है कि यह लाइन मुझ पर थोड़ी भारी पड़ गई है, क्योंकि पड़ोसी कभी भी, बिना बताए, कभी भी आ जा सकता है और लगातार आता-जाता रहता है, लेकिन सच कहूं तो मुझे यह बिल्कुल भी बुरा नहीं लगता। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे प्रिय दोस्त अनुपम खेर।”

वहीं, जैकी श्रॉफ ने भी जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर मोंटाज वीडियो शेयर किया। जैकी ने लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, अनुपम खेर। हमेशा हंसते-मुस्कराते रहो।”

1984 में रिलीज हुई फिल्म ‘सारांश’ में महज 29 साल की उम्र में 65 साल के बुजुर्ग किरदार निभाने वाले अभिनेता अनुपम खेर हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपनी पहचान बना चुके हैं। दर्शकों के दिलों में वे एक खास जगह रखते हैं।

अनुपम खेर न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि एक प्रेरणादायक शख्सियत भी। मुंबई में संघर्ष करने वाले हर युवा के लिए वे एक मिसाल हैं। उन्होंने अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्में की हैं और नेशनल अवॉर्ड और अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाए हैं।

जल्द ही वे अपने करियर की 550वीं फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म 2006 की चर्चित कल्ट क्लासिक ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन उमेश बिष्ट कर रहे हैं, जबकि इसमें बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें-

नेपाल चुनाव: आरएसपी की बढ़त तेज, लामिछाने ने चितवन से बड़ी जीत हासिल की!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,034फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें