34 C
Mumbai
Thursday, November 12, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तान पहुंची अंजू ने कबूला इस्लाम, नसरुल्लाह से निकाह कर बनी फातिमा  

पाकिस्तान पहुंची अंजू ने कबूला इस्लाम, नसरुल्लाह से निकाह कर बनी फातिमा  

अंजू और नसरुल्लाह ने कोर्ट में निकाह कर लिया। अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम फातिमा रख लिया है।   

Google News Follow

राजस्थान के भिवाड़ी में अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान जाने वाली अंजू ने अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। अब तक मीडिया के सामने अंजू और नसरुल्लाह शादी करने से इंकार करते रहे हैं। लेकिन, अब खबर आ रही है अंजू और नसरुल्लाह ने कोर्ट में निकाह कर लिया। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम फातिमा रख लिया है। इस संबंध में मलाकंद के डीआईजी नासिर महमूद सस्ती ने अंजू और नसरुल्लाह के निकाह की पुष्टि की है। उन्होंने कहा अंजू ने इस्लाम कबूल लिया और अपना नाम फातिमा कर लिया। इस दौरान अंजू और नसरुल्लाह की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकडे नजर आ रहे हैं।

निकाह के बाद कपल ने अंजू वेड्स नसरुल्लाह नाम से एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें अंजू बुर्का पहने हुए है और नसरुल्लाह उसका हाथ पकड़े हुए है। वहीं, एक पहाड़ी पर दोनों  दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इससे पहले सोमवार को नसरुल्लाह ने मीडिया से बात करते  हुए दावा किया था कि  अंजू सिर्फ पाकिस्तान घूमने आई है और उसके साथ हमारी महज दोस्ती है। हम दोनों का शादी या निकाह का कोई इरादा नहीं है। उसने यह भी कहा था अंजू के वीजा की अवधि  समाप्त होने पर वह वापस लौट जाएगी।

यही बात अंजू ने भी कहा था कि वह वीजा समय खत्म होने के बाद भारत लौट आएगी। लेकिन अचानक दोनों के निकाह की खबर ने सभी को चौंका दिया है। अब  कहा जा रहा है कि अंजू का भारत लौटने का कोई इरादा नहीं है। बता दें कि खैबर पख्तूनख़्या  की सरकार ने दोनों को सुरक्षा दे रखी है। सुरक्षा  घेरे में ही दोनों ने अदालत में जाकर निकाह किया।

ये भी पढ़ें

मणिपुर की घटना पर संसद में क्यों नहीं हो पा रही चर्चा, जाने कहां फंसा पेंच 

तबीयत में सुधार, फिर सीमा और सचिन को पूछताछ के लिए ले गई गई ATS

तबीयत में सुधार, फिर सीमा और सचिन को पूछताछ के लिए ले गई गई ATS

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें