32.2 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाUP में कल मनाया जाएगा अन्न महोत्सव, PM मोदी लाभार्थियों को करेंगे...

UP में कल मनाया जाएगा अन्न महोत्सव, PM मोदी लाभार्थियों को करेंगे संबोधित

Google News Follow
नई दिल्ली। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिए जा रहे निशुल्क राशन वितरण के तीन माह पूरे होने पर यूपी में ‘अन्न महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान यूपी में हर जिले के सरकारी राशन की दुकान पर 100 -100 लोगों को बुलाने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर सरकारी दुकानों पर बीजेपी के सांसद, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष आदि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान लाभार्थियों को सरकार की तरफ से एक बैग भी दिया जाएगा।

इस बैग पर मुख्यमंत्री की फोटो छपी होगी। इन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री प्रदेश के 10 चुनिंदा जिलों के लाभार्थियों से बात भी करेंगे। खाद्य एवं रसद विभाग के अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार ने मंगलवार को जिलाधिकारी, संभागीय खाद्य नियंत्रक और जिला आपूर्ति अधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान ऐसे लोगों की भी उपस्थिति अनिवार्य की गई है, जिन्होंने पहली बार योजना का लाभ लिया हो। अन्न महोत्सव मेें भाजपा के मंडल कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में सरकारी राशन दुकानों पर पहुंचकर वितरण कराने के साथ लाभार्थियों का फूल देकर स्वागत करेंगे। इसके अलावा कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक भी करेंगे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें