24 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमदेश दुनियाज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मंदिर मामले में एक और प्रार्थना पत्र...

ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मंदिर मामले में एक और प्रार्थना पत्र दाखिल

याचिकाकर्ता ने सर्वे के दायरे में ली जाने वाली इमारतों को कुरेद-कुरेद कर दिखाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अदालत ने खोदने या कुरेदने का कोई आदेश नहीं दिया था और वह शुक्रवार को हुई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं| 

Google News Follow

Related

ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मंदिर मामले में मस्जिद पक्ष के वकील ने कहा कि एडवोकेट कमिश्नर ने अदालत के सामने अपनी बात रखी है|  उनकी एक नई एप्लीकेशन भी आई है, जिसको पढ़ने के बाद उसका काउंटर दाखिल किया जाएगा| अदालत ने कल का समय दिया है, लेकिन उसको पढ़ने में वक्त लगेगा|

दरअसल, कोर्ट ने सोमवार को मस्जिद पक्ष के वकील ने एडवोकेट कमिश्नर की निष्पक्षता पर उठाए गए सवाल को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई की|याचिका में एडवोकेट कमिश्नर बदलने की मांग की गई है|याचिकाकर्ता ने सर्वे के दायरे में ली जाने वाली इमारतों को कुरेद-कुरेद कर दिखाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अदालत ने खोदने या कुरेदने का कोई आदेश नहीं दिया था और वह शुक्रवार को हुई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं|

गौरतलब है कि विश्व वैदिक सनातन संघ के पदाधिकारी जितेन्द्र सिंह विसेन के नेतृत्व में राखी सिंह तथा अन्य ने अगस्त 2021 में अदालत में एक वाद दायर कर श्रंगार गौरी के नियमित दर्शन,पूजन और अन्य देवी-देवताओं के विग्रहों की सुरक्षा की मांग की थी|

सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद गत 26 अप्रैल को अजय कुमार मिश्रा को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त कर ज्ञानवापी परिसर का वीडियोग्राफी-सर्वे करके 10 मई को अपनी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था|

यह भी पढ़ें-

Sri Lanka Crisis: हिंसक झड़प , MP सहित दो की मौत, 139 लोग घायल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,290फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें