30.1 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियायूक्रेन में एक और भारतीय छात्र को लगी गोली अस्पताल में भर्ती 

यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र को लगी गोली अस्पताल में भर्ती 

Google News Follow

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत के लिए एक बुरी खबर है। ताजा जानकारी के अनुसार कीव में एक भारतीय छात्र को गोली लगने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध की जानकारी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने शुक्रवार को दी। बता दें कि मंगलवार को कर्नाटक के एक छात्र की भारी गोलाबारी में मौत हो गई थी। छात्र की मौत पर पीएम मोदी ने भी दुःख जताया था।

बता दें कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच हाल ही में कर्नाटक के नवीन की गोलाबारी जान चली गई है। कर्नाटक के हावेरी जिले के छात्र की यूक्रेन के खार्किव शहर में भारी गोलाबारी के बीच मौत हो गई थी। नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर मेडिकल छात्र था। उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि कीव में एक भारतीय छात्र को गोली लगने की सूचना मिली है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने कहा कि कीव में भारतीय दूतावास पहले ही यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को युद्धग्रस्त क्षेत्र छोड़ने की सलाह दे चुका है। उन्होंने कहा कि युद्ध की स्थिति में बंदूक की गोली किसी के धर्म और राष्ट्रीयता को नहीं देखती है।

मालूम हो कि, वीके सिंह उन चार केंद्रीय मंत्रियों में शामिल हैं, जिन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए पूर्वी यूरोप की यात्रा पर हैं।हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और किरेन रिजिजू अन्य तीन “विशेष दूत” हैं जो वर्तमान में यूक्रेन के आसपास के देशों में युद्धग्रस्त देश में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें 

Russia Attack: यूक्रेन में दहशत के बीच घर पहुंची सहर खान, PM मोदी का जताया आभार

Russia Attack: बुखारेस्ट से 1800 नागरिकों को करेंगे एयरलिफ्ट-सिंधिया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें