29.7 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियामालेगांव केस में कांग्रेस घिरी, इंद्रेश कुमार ने कहा- माफ़ी मांगे कांग्रेस 

मालेगांव केस में कांग्रेस घिरी, इंद्रेश कुमार ने कहा- माफ़ी मांगे कांग्रेस 

Google News Follow
2008 के मालेगांव ब्लास्ट में एक और गवाह के मुकरने के बाद कांग्रेस घिरती हुई नजर आ रही है। इस मामले में गवाह ने कहा कि उसे आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सहित चार लोगों का नाम लेने को मजबूर किया। अब आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की है।

 

इंद्रेश कुमार ने तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार को आड़े हाथो लेते हुए  उस साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने ‘भगवा’ को बदनाम करने के लिए उसके खिलाफ साजिश रची। उन्होंने आरोप लगाया कि इसे आतंकवाद से जोड़ा गया और धार्मिक नेताओं को बदनाम करने और लोगों को गिरफ्तार करने में एजेंसियों का दुरूपयोग करने का प्रयास किया,लेकिन वह असफल रही। ”

 उन्होंने कहा कि भगवा आतंकवाद की कांग्रेस की गंदी राजनीति है। इंद्रेश कुमार ने  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से माफ़ी मांगने की मांग की है। उन्होंने  कहा कि कांग्रेस ने हिन्दू आतंकवाद की जो पटकथा लिखी थी उसमें साबित करने के लिए जो साजिश रची थी, उसमें वह नाकाम रही। बता दें कि 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव में  हुए बम ब्लास्ट केस में एक गवाह ने एटीएस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

 

उसने इस मामले में कहा कि उसे  कुछ लोगों को फंसाने के लिए मजबूर किया गया था। गवाह ने मंगलवार को एनआईए की एक अदालत इस संबंध की जानकारी दी। उसने कहा कि एटीएस ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी, आरएसएस इंद्रेश कुमार,  देवधर  काका जी और स्वामी असीमानंद का नाम लेने के लिए दबाव डाला गया।

   ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में 23 बाघों की हुई मौत  महाराष्ट्र में गई 23 बाघों की जान 

अकोला में कालीचरण महाराज के खिलाफ मामला दर्ज

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें