29.4 C
Mumbai
Monday, July 13, 2026
होमक्राईमनामाDelhi Violence: अंसार के पास हैं दर्जनों बैंक खाते,करोड़ों का लेन-देन?

Delhi Violence: अंसार के पास हैं दर्जनों बैंक खाते,करोड़ों का लेन-देन?

अंसार सट्टा खिलाने के साथ ही नकली भारतीय नोटों के कारोबार से जुड़ा हुआ है।

Google News Follow

Related

जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में मुख्य आरोपित अंसार एक दर्जन से अधिक बैंक खातों को संचालित कर रहा था। इन बैंक खातों में अधिकतर ऐसे बैंक खाते भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आए हैं जो अंसार के नाम पर नहीं हैं लेकिन उन बैंक खातों में पैसों की लेन-देन अंसार ही करता है। इन बैंक खातों में करोड़ों में लेन देने की बात आई है।
मामले को लेकर जांच कर रही क्राइम को आशंका है कि बैंक खातों में आई रकम कहीं न कहीं किसी संगठन आदि से जुड़ा है। अंसार की अकूत संपत्ति को देख कर पुलिस इस बात की भी आशंका जता रही है कि अंसार नकली नोटों की तस्करी से भी तो नहीं जुड़ा हुआ है क्योंकि बंगाल में जहां पर अंसार का घर वह नकली नोटों की तस्करी के लिए भी जाना जाता है।
इन्हीं सब चीजों को ध्यान रख कर दिल्ली पुलिस ने अंसार के काले कारनामों द्वारा जुटाई गई संपत्ति की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखा था।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अंसार सट्टा खिलाने के साथ ही नकली भारतीय नोटों के कारोबार से जुड़ा हुआ है। हालांकि दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अभी इस मामले को लेकर जांच चल रही है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती है कि तब इस मामले में कुछ बोलना जल्दबाजी होगी।
क्राइम ब्रांच ने हिंसा के मामले में छह अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया है। पुलिस को इन संदिग्धों की फुटेज घटनास्थल के आसपास की मिली है। इस कारण पुलिस यह जानना चाहती है कि इनका मौके पर पहुंचने का मकसद क्या था। यह सभी संदिग्ध दिल्ली व बंगाल से जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें-

J&K: PM मोदी की रैली से पहले हुए धमाके की गुत्थी सुलझी! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,082फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें