29.4 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाकश्मीर: पूर्व SPO और उनकी पत्नी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब  

कश्मीर: पूर्व SPO और उनकी पत्नी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब  

Google News Follow

नई दिल्ली। कश्मीर के पुलवामा जिले में हरिपरिगाम गांव में  रविवार को आतंकवादियों ने पुलिस के पूर्व SPO और उनकी पत्नी घर में हत्या कर दी थी। सोमवार को दोनों को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह जनसमूह आतंकियों के लिए एक जवाब है।

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि अवंतीपोरा के हरिपरिगाम के एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुसकर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस आतंकी घटना में उन्हें फैयाज अहमद, उनकी पत्नी और बेटी के साथ गंभीर चोटें आईं। पुलवामा के अवंतीपोरा में एक अस्पताल में तीनों को भर्ती कराया गया, जहां पूर्व एसपीओ और पत्नी ने दम तोड़ दिया। वहीं उनकी बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों की तलाश जारी है।
Jammu and Kashmir | Former special police officer (SPO) of Jammu and Kashmir Police and his wife who were killed at their home in Hariparigam village, Pulwama district being laid to rest pic.twitter.com/g9Q5o2rC2R
— ANI (@ANI) June 28, 2021

प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि अवंतीपोरा इलाके के हरिपरिगाम में रात करीब 11 बजे उग्रवादी एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुसे और परिवार पर गोलियां चला दीं। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां एसपीओ और उनकी पत्नी राजा बेगम ने दम तोड़ दिया। उनकी बेटी राफिया को इलाज के लिए यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें