29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामानक्सल विरोधी अभियान: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दो महिलाओं समेत पांच...

नक्सल विरोधी अभियान: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दो महिलाओं समेत पांच नक्सली ढेर!

घटनास्थल पर तीन वर्दीधारी नक्सलियों के शव मिले| इसके अलावा हथियार और विस्फोटक भी जब्त किए गए, जिनमें स्वचालित बंदूकें भी शामिल थीं|

Google News Follow

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं सहित पांच नक्सली मारे गए। बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम रविवार सुबह इंद्रावती अभयारण्य क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर थी| नक्सल विरोधी अभियान चलाने वाली संयुक्त टीम में राज्य पुलिस के जिला रिजर्व बल (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला बल के जवान शामिल थे।

उन्होंने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि के बारे में सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला बल के जवानों ने शनिवार को अभियान शुरू किया।

नक्सलियों के पास से विस्फोटक बरामद: पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने बताया, ‘‘दोपहर तीन-चार बजे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। घटनास्थल से वर्दी पहने दो महिलाओं समेत पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए। हमने एक एसएलआर, एक राइफल, दो सिंगल शॉट राइफल, एक बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल), एक मजल लोडिंग गन और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है।’’ उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही 2025 में राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 14 नक्सली मारे जा चुके हैं।

बीते साल मारे गए थे 219 नक्सली: नारायणपुर-दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों द्वारा छह जनवरी से चलाए गए तीन दिवसीय नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दो महिलाओं सहित पांच नक्सली मारे गए। सुकमा जिले में नौ जनवरी को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे। इससे पहले तीन जनवरी को रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था। पुलिस के अनुसार, पिछले वर्ष राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया।

वहीं, दूसरी तरफ बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना जांगला के निकट जैगुर गांव के जंगल में शाम पांच बजे हुई। आईईडी विस्फोट तब हुआ जब जिला रिजर्व गार्ड और कुटरू पुलिस थाने के जवान अपराधियों की तलाश में अभियान चला रहे थे। अधिकारी ने कहा, ‘‘कुटरू थाने के कांस्टेबल गजेंद्र साहा और रामसू मज्जी आईईडी विस्फोट में घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।’’

मामले में डेप्युटी सीएम विजय शर्मा ने कहा,बीजापुर क्षेत्र में बस्तर फाइटर और डीआरजी के जवानों का संयुक्त ऑपरेशन था। जिसमें पांच नक्सली ढेर हुए हैं। तीन पुरुष और दो महिला नक्सली ढेर हुए हैं। जवानों को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार के सफल ऑपरेशन के बाद आज फिर सफल ऑपरेशन हुआ है।

यह भी पढ़ें-

2047 तक युवा करेंगे देश का विकास; पीएम का ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद’ पर भरोसा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें