30 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामारांची के कांके में असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग तोड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश!

रांची के कांके में असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग तोड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश!

आक्रोशित ग्रामीणों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
रांची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर गांव स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी रविवार सुबह मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह श्रद्धालु रोज की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर पड़ी, जो खंडित अवस्था में था। मंदिर के भीतर तोड़फोड़ के निशान भी मिले।

घटना की सूचना गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए और विरोध जताने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और इलाके का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया है।

लोगों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कांके थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
यह भी पढ़ें-

राम मंदिर में बढ़ रही है श्रद्धालुओं की संख्या, दान में भी कमी नहीं: दिनेंद्र दास!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,242फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें