32 C
Mumbai
Friday, May 22, 2026
होमदेश दुनिया'मुल्क' के 7 साल पर भावुक अनुभव सिन्हा, साझा की ऋषि संग...

‘मुल्क’ के 7 साल पर भावुक अनुभव सिन्हा, साझा की ऋषि संग यादें!

7 साल पूरे होने के मौके पर डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने फिल्म के एक्टर ऋषि कपूर से आखिरी मुलाकात का जिक्र किया है।

Google News Follow

Related

फेमस डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की मूवी ‘मुल्क’ को रिलीज हुए 7 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में तापसी पन्नू, ऋषि कपूर, आशुतोष राणा, और प्रतीक बब्बर जैसे सितारे थे। इसे अनुभव ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था।

7 साल पूरे होने के मौके पर डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने फिल्म के एक्टर ऋषि कपूर से आखिरी मुलाकात का जिक्र किया है।

इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “सात साल हो गए। ये फिल्म इररिलिवेंट (अप्रसांगिक) हो जानी चाहिए थी। नहीं हुई। इस बात का दुख है। और खुशी ये कि बनाई हम ने। पूरी टीम ने। मैं बस मैनेजर था उनका।”

इसके बाद उन्होंने ऋषि कपूर से हुई आखिरी मुलाकात के बारे में बताया। वो लिखते हैं, “आखिरी बार चिंटू जी से मिला था अमित जी (अमिताभ बच्चन) की दीवाली पार्टी में। वो इलाज करा के लौटे थे। मैं थप्पड़ की शूटिंग खत्म कर के बोला अरे आपकी शूटिंग खत्म हो गई क्या? एक दिन की और रखिए, आप सीन शूट करियेगा मैं पीछे से निकल जाऊंगा।

फिर गले लगा के बोले जल्दी लिखिए कुछ और। काफी लंबा नहीं जानता था उनको। मुल्क के लिए पहली बार मिला था। पर उनका जाना अपूरणीय व्यक्तिगत क्षति सा लगता है। और हर वर्ष ये क्षति गहरी होती जा रही है।”

इससे पहले अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए पॉपकॉर्न के इतिहास को बताने वाली पोस्ट शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक बड़ी सी पोस्ट में उन्होंने बताया था कि कैसे पॉपकॉर्न साउथ अमेरिका से होते हुए आज पूरी दुनिया में फैला। कैसे ये मूवी वाचिंग का हिस्सा बना और आज भी है।

उन्होंने बाद में बताया कि हिंदुस्तानी सिनेमाघरों में समोसा और बिरयानी भी हैं। पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक के बाद इनकी भी वैल्यू ज्यादा है। कई बार फिल्मों या कहें सिनेमा से अधिक तो इनकी बिक्री यानी कमाई होती है।

 
यह भी पढ़ें-

‘​बाबा विश्व के नाथ’ की 750 साल पुरानी सप्त ऋषि आरती परंपरा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,529फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें