29 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाअपर्णा यादव को जान से मारने की मिली धमकी

अपर्णा यादव को जान से मारने की मिली धमकी

भाजपा नेता अपर्णा यादव को व्हॉट्सऐप पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। पुलिस फोन पर आए नंबर और फोन करने वाले की छानबीन में जुट गई है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
यूपी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव को व्हाट्सएप कॉल पर एक अंजान नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने कहा कि कहा कि 72 घंटे में उड़ा देंगे। इस मामले में पुलिस ने लखनऊ के गौतम पल्ली थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव को जान से मारने की धमकी की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार भाजपा नेता अपर्णा यादव को व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। पुलिस फोन पर आए नंबर और फोन करने वाले की छानबीन में जुट गई है।
बता दें कि अपर्णा यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले सपा छोड़कर वह भाजपा में शामिल हो गई थीं। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई थीं।
 
यह भी पढ़ें-

​देश की पहली प्राइवेट ट्रेन ​​​शिर्डी​ पहुंची

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें