27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियालगातार दूसरी बार कोपा अमरीका जीता अर्जेंटीना!

लगातार दूसरी बार कोपा अमरीका जीता अर्जेंटीना!

...इस बात ने कोपा फाइनल को और भी रोमांचकारी बना दिया...अर्जेंटीना के विश्वविख्यात फुटबॉल खिलाडी लिओनल मेस्सी भी इस मैच में जमकर खेल रहे थे। पर 66 वे मिनट में  चोटिल होने के कारण उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा।

Google News Follow

फीफा वर्ल्डकप में अपना लोहा मनवाने वाली अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने फ्लोरिडा में फिर एक बार अपना जलवा बिखेर दिया है। अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार कोपा अमरीका फुटबॉल का ख़िताब अपने नाम किया है। आज (15 जुलाई) अर्जेंटीना ने कोलंबिया को हराते हुए कोपा अमरीका का कप अपने नाम किया है।

इससे पहले 2021 के कोपा कप में ब्राझिल को हराकर अर्जेंटीना अजेय साबित हुआ था। आज फ्लोरिडा के हार्डरॉक स्टेडियम पर यह फाइनल मैच खेला गया था। अर्जेंटीना ने यह कप 1-0 के साथ एक्स्ट्रा टाइम में गोल मार कर जीता। अपने 90 मिनट के फुट टाइम में दोनों दल बेहतरीन प्रदर्शन के एक दूसरे के सामने चुनौती दे रहे थे, जिसमें किसी भी टीम से गोल नहीं हुआ। मानों दोनों टीमें मैदान में लड़ने और लड़कर जितने के ही इरादे से आई थी। इस बात ने कोपा फाइनल को और भी रोमांचकारी बना दिया। 

अर्जेंटीना के विश्वविख्यात फुटबॉल खिलाडी लिओनल मेस्सी भी इस मैच में जमकर खेल रहे थे। पर 66 वे मिनट में  चोटिल होने के कारण उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। इस घटना के बाद उन्हें स्टैंड्स में भरी आँखों से देखा जा सकता था। इस बात का उनके टीम के खिलाड़ियों ने खेल पर कोई असर नहीं होने दिया। अंत में 112 मिनट वें मिनट पर अर्जेंटीना के लोटारो मार्टीनेझ ने गोल मारकर इस टूर्नामेंट का अपना पांचवा गोल हासिल किया। इसके बाद लोटारो को गोल्डन बूत से सन्मानित भी किया गया। 

यह भी पढ़े:

 

इमरान खान की पार्टी को पाकिस्तान में बैन किया जाएगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें