31 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाभारत समेत 24 देशों की सेना कर रही हैं संघर्षग्रस्त क्षेत्रों के...

भारत समेत 24 देशों की सेना कर रही हैं संघर्षग्रस्त क्षेत्रों के लिए शांति का अभ्यास!

अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड के साथ साझेदारी में यह अभ्यास शांति स्थापना में सैन्य कौशल को निखारने के लिए 24 देशों की सैन्य टुकड़ियों को एक साथ लाया है।  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

भारत और अमेरिका समेत 24 देशों की सेनाएं एक महत्वपूर्ण बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना का सैन्य अभ्यास ‘ख़ान क्वेस्ट’ कर रही हैं। यह अभ्यास मंगोलिया के फाइव हिल्स ट्रेनिंग एरिया में चल रहा है। अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड के साथ साझेदारी में यह अभ्यास शांति स्थापना में सैन्य कौशल को निखारने के लिए 24 देशों की सैन्य टुकड़ियों को एक साथ लाया है।

सोमवार को भी इस मल्टीनेशनल संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारत व अन्य देशों की सेनाएं महत्वपूर्ण अभ्यास कर रही हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ‘खान क्वेस्ट’ सैन्य अभ्यास 28 जून 2025 तक चलेगा। इसका उद्देश्य विभिन्न देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके अलावा यह अभ्यास इन 24 देशों को आपस में सीखने की प्रक्रिया के बारे में प्रोत्साहित करता है और बहुराष्ट्रीय समन्वय को मजबूती दे रहा है।

इस अभ्यास के दौरान संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में कार्य संचालन और मानवीय राहत अभियानों का अभ्यास किया जा रहा है। संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में सिविल-मिलिट्री समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही यहां ऐसी अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ये सभी प्रशिक्षण गतिविधियां संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों के नियमों के तहत की जा रही हैं।

सेना का मानना है कि इस अभियान में भारत की सहभागिता उसके यूएन शांति रक्षा के समृद्ध अनुभव को दर्शाती है। वहीं मंगोलिया के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों को भी यह अभ्यास मजबूत कर रहा है। यह अभ्यास हाल ही में मंगोलिया में संपन्न हुए ‘नोमैडिक एलीफैंट 2025’ अभ्यास की सफलता पर आधारित है। नोमैडिक एलीफैंट से द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को और मजबूती मिली है।

अभ्यास के दौरान भारतीय सैन्य दल विश्व के अन्य देशों की सेनाओं के साथ यथार्थ-आधारित परिदृश्यों में प्रशिक्षण कर रहा है। इससे न केवल विभिन्न देशों के बीच सामरिक समन्वय मजबूत होगा, बल्कि आपसी विश्वास, मित्रता और साझी प्रतिबद्धता की भावना को भी बल मिलेगा।

गौरतलब है कि मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में स्थित फाइव हिल्स ट्रेनिंग एरिया में 14 जून को यह बहुराष्ट्रीय शांति रक्षा अभ्यास ‘खान क्वेस्ट 2025’ शुरू हुआ था। मंगोलियाई सशस्त्र बलों की ओर से यूएस इंडो-पैसिफिक कमान के सहयोग से आयोजित इस अभ्यास में 24 देशों की सैन्य टुकड़ियां भाग ले रही हैं।

‘खान क्वेस्ट 2025’ का मुख्य अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत शांति रक्षा अभियानों के लिए समन्वय एवं क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करना है। इसके उद्घाटन समारोह में भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, मंगोलिया में भारत के राजदूत अतुल मल्हारी गोत्सुर्वे, मंगोलियाई सेना के वरिष्ठ अधिकारीगण और भागीदार देशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें-

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में शामिल हुए ग्लोबल एविएशन एक्सपर्ट्स!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें