26 C
Mumbai
Monday, April 6, 2026
होमदेश दुनियाकश्मीर: सेना ने घुसपैठ को किया नाकाम, शव को घसीटते हुए भागे...

कश्मीर: सेना ने घुसपैठ को किया नाकाम, शव को घसीटते हुए भागे आतंकी

Google News Follow

Related

जम्मू के अखनूर में सेना ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। यहां चार आतंकी संदिग्ध अवस्था में देखे गए। इसके बाद सुरक्षा बलों में गोलीबारी की जिसमें एक आतंकी मारा गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को आतंकियों के घुसपैठ की जानकारी निगरानी उपकरणों के जरिये प्राप्त हुई। सुरक्षाबलों की गोली का शिकार हुए एक आतंकी को आतंकियों ने घसीटते हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार ले जाते हुए देखे गए।

वहीं, बताया जा रहा है कि राजौरी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है। गुरुवार को सेना के गाडी पर हुए हमले के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। साथ राजौरी पुंछ में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।इस संबंध में सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके की हवाई निगरानी की जा रही है और चारों ओर से इलाके की घेराबंदी की गई है।

सेना ने एक्स सोशल मीडिया पर लिखा है कि ” खौर, अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की गई। 22/23 की रात को अपने निगरानी उपकरणों के जरिये चार आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। जिसके बाद प्रभावी ढ़ंग से कार्रवाई की गई। आतंकियों को एक आतंकी का शव को घसीटकर सीमा पार ले जाते हुए देखा गया।

ये भी पढ़ें

 

Delhi liquor scam case: संजय सिंह और सिसोदिया का जेल में बीतेगा नया साल        

बजरंग पुनिया ने पद्मश्री लौटाने का किया ऐलान, जाने  उन्होंने ऐसा क्यों किया        

जल संरक्षण और आर्थिक विकास

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें