27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाचीन की नियंत्रण रेखा के पास ​अभ्यास के दौरान सेना के जवान...

चीन की नियंत्रण रेखा के पास ​अभ्यास के दौरान सेना के जवान शहीद, लद्दाख में नदी पार करते वक्त हुआ हाद​सा!

यह घटना तब हुई जब चार जवान और एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) एक ड्रिल के हिस्से के रूप में टी-72 टैंक में न्योमा-चुशुल क्षेत्र में नदी पार कर रहे थे। पीटीआई ने बताया कि पानी का स्तर अचानक बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ|

Google News Follow
​पूर्वी लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में एक नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ में भारतीय सेना के पांच जवानों की मौत हो गई। यह क्षेत्र चीन की वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब है। यह घटना तब हुई जब चार जवान और एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) एक ड्रिल के हिस्से के रूप में टी-72 टैंक में न्योमा-चुशुल क्षेत्र में नदी पार कर रहे थे। पीटीआई ने बताया कि पानी का स्तर अचानक बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ|
​
​​​कल शाम दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने के अभ्यास के दौरान एक दुर्घटना में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और चार जवानों सहित पांच भारतीय सेना के जवानों की जान चली गई। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि सभी पांच शव बरामद कर लिये गये हैं|

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘पांच सैन्य कर्मियों की मौत से उन्हें गहरा दुख हुआ है​|​ हम अपने बहादुर सैनिकों द्वारा राष्ट्र के प्रति की गई अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ। इस दुख की घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।’
लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश: लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार (28 जून) को शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिलों में भूस्खलन की सूचना मिली। शिमला में मल्याणा क्षेत्र में भूस्खलन के कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये​|​ भूस्खलन के कारण कुल्लू और किन्नौर जिलों में भी सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और यातायात बाधित हो गया है।
यह भी पढ़ें-

दिल्ली एयरपोर्ट पर छत गिरने से एक शख्स की मौत, राजधानी में भारी बारिश!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें