29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनिया'चक्रवाती तूफान' में बदला "Asani",अलर्ट पर तीन राज्य

‘चक्रवाती तूफान’ में बदला “Asani”,अलर्ट पर तीन राज्य

उत्तर मध्य महाराष्ट्र 09 मई को बारिश की संभावना जताई है| वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में 9 से 12 मई और दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और दक्षिण पंजाब में 10 से 12 मई को गरज के साथ बारिश के आसार हैं|

Google News Follow
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘असानी’ उत्तर-पश्चिम की ओर आंध्र-ओडिशा तट के करीब बढ़ रहा है  विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए मछुआरों को 9 मई को बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में नहीं जाने की सलाह दी है|
वही, ‘असानी’ चक्रवात को मंगलवार तक पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना है|

मौसम विभाग ने चक्रवात ‘असानी’ की गति और तीव्रता के अपने पूर्वानुमान में कहा कि चक्रवाती तूफान के बुधवार को भयानक चक्रवाती तूफान में बदलने और बृहस्पतिवार तक गहरे दबाव में बदलने की संभावना है| अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की या मध्यम वर्षा की संभावना है| 10 और 12 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश और 09-12 मई के दौरान असम-मेघालय और मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है|
मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान में उत्तर मध्य महाराष्ट्र 09 मई को बारिश की संभावना जताई है| वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में 9 से 12 मई और दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और दक्षिण पंजाब में 10 से 12 मई को गरज के साथ बारिश के आसार हैं|
10 तारीख की शाम से तटीय ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है| 11 मई को तटीय ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है|
यह भी पढ़ें-​

दिल्ली-लखनऊ के बीच 10 मई से दौड़ेगी डबल डेकर ट्रेन !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें