हिंदू लड़की को फ़साने के लिए आशिफ बना आशिष, इस्लाम कबूलने के लिए जबरदस्ती

आरोपी ने महिला का फोन नंबर हासिल कर लिया और उससे बात करने लगा। फिर उसने महिला को उससे बात करने के लिए मजबूर किया, लड़की को लंबे समय तक फुसलाने के बाद उसने महिला से 'प्रेम' की खुलासा किया।

हिंदू लड़की को फ़साने के लिए आशिफ बना आशिष, इस्लाम कबूलने के लिए जबरदस्ती

Love Jihad: Arbaaz traps minor girl named Saurabh in love; protests outside police station

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से मुहम्मद आशिफ को पुलिस ने हिंदू लड़की को झूठी पहचान बताकर, उसके साथ शारीरिक संबंध प्रस्थापित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है की मुहम्मद आशिफ ने अपना नाम आशिष बताकर हिंदू लड़की के साथ छल किया है। साथ ही उसने महिला के अश्लील वीडियो भी शूट किए थे जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसने हिंदू लड़की को इस्लाम कबुल करने की धमकी दी।

सहारनपुर ग्रामीण के एसपी सागर जैन ने इस मामले की जानकारी दि है, उन्होंने कहा, “14 अक्टूबर को एक महिला ने नकुड़ थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उसने बताया कि वह एक व्यक्ति को 8 से 10 महीने से जानती है। उस शख्स ने दूसरे समुदाय का नाम बताकर लड़की को धोखा दिया और लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब वह लड़का लड़की का वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में नकुड़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और उसका बयान दर्ज किया। साथ ही आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।”

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर इलाके के नकुड़ इलाके में हुई है। महिला ने शिकायत में बताया कि वह 8-10 महीने पहले से आरोपी के संपर्क में थी। आरोपी ने महिला का फोन नंबर हासिल कर लिया और उससे बात करने लगा। फिर उसने महिला को उससे बात करने के लिए मजबूर किया, लड़की को लंबे समय तक फुसलाने के बाद उसने महिला से ‘प्रेम’ की खुलासा किया। इसके बाद उसने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किए।

हालांकि, जब महिला को पता चला कि आरोपी दूसरे धर्म का है तो उसने उससे बात करना बंद कर दिया। उसे पता चला कि आरोपी ने उससे झूठ बोला था कि वह आशीष है और हिंदू धर्म से है। इसके बाद आरोपी ने महिला को धर्म परिवर्तन करने की धमकी दी। उसने महिला को धमकी देते हुए कहा कि अगर वह उसकी बात नहीं मानी तो वह उसकी खींची गई अपमानजनक तस्वीरें वायरल कर देगा।

यह भी पढ़ें:

जस्टिन ट्रूडो के ‘कोई पुख्ता सबूत नहीं’ वाले बयान के बाद भारत का फूटा गुस्सा

चीफ जस्टिस धनंजय चंद्रचूड़ के बाद संजीव खन्ना होंगे भारत के 51 वे चीफ जस्टिस

न्यायदेवता की मूर्ती में बदलाव; तलवार हटाकर नहीं संविधान होगा हाथ में

प्रहलाद जोशी ​कांग्रेस​ पर ​साधा​ निशाना!,जम्मू-कश्मीर की उमर सरकार को दी बधाई!

शिकायत में महिला ने कहा कि 14 अक्टूबर को, उसे आरोपी आशिफ और मोहसिन ने मलिक कंप्यूटर्स नाम की दुकान में खींच लिया, जहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और इस्लाम कबूल करने की धमकी भी दी। 8 महीने पहले  पीड़िता किसी ऑनलाइन परीक्षा के लिए कंप्यूटर की दुकान पर गई थी। वहीं मलिक कंप्यूटर्स के मालिक मोहसिन ने उसे आरोपी से यह कहकर मिलवाया था कि वह एक नामी बिजनेसमैन है। ऐसा माना जा रहा है कि, आरोपी आशिफ ने कंप्यूटर की दुकान से महिला का नंबर हासिल किया और उसे रिश्ते में फंसाकर उस पर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव डाला।

Exit mobile version