27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाएशिया कप: 5 साल बाद भारत बना एशिया चैंपियन, श्रीलंका को 10...

एशिया कप: 5 साल बाद भारत बना एशिया चैंपियन, श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा 

भारत के इस जीत के हीरो मोहम्मद सिराज रहे। उन्होंने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट लिये

Google News Follow

भारत ने रविवार को एशिया कप जीत लिया। इस तरह से देखा जाए तो भारत ने आठवीं बार एशिया कप पर कब्जा जमाया है। रविवार को एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दस विकेट से धूल चटाते हुए यह खिताब अपने नाम किया। भारत के इस जीत के हीरो मोहम्मद सिराज रहे। उन्होंने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट लिये जो सबसे तेज विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सिराज ने एक ओवर में चार विकेट लेकर श्रीलंका को घुटने के बल ला दिया। भारत ने पांच साल बाद एशिया कप जीता है।

गौरतलब है कि एशिया कप 2023 के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरा श्रीलंका 15.2 ओवर में मात्र 50 रन ही बना पाया। अब तक के क्रिकेट के इतिहास में देखा जाए तो फाइनल मैच सबसे कम बना है। वहीं, भारत ने इस लक्ष्य को मात्र छह ओवर एक बाल में ही हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने 19 गेंदों में 21 रन बनाया जबकि ईशान किशन ने 18 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाये और भारत की जीत दिला दी।

हार्दिक पांड्या तीन और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया। वहीं, सिराज ने मात्र दो ओवर में पांच विकेट लेकर श्रीलंका के हार की पटकथा लिख दिया। सिराज चार विकेट केवल एक ओवर में लिया। सिराज ने महज 16 रन पर श्रीलंका के पांच खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इससे पहले ऐसा कारनामा करने वाले श्रीलंका के ही गेंदबाज चामिंडा वास ने 2023 में बंग्लादेश के खिलाफ 16 गेंदों  में पांच विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें   

IND vs PAK Asia Cup-2023: वनडे में किंग कोहली का 47वां शतक!

जाने “कॉन्फ्रेंस टूरिज्म” के बारे में जिसका PM मोदी ने “यशोभूमि” में किया जिक्र  

विश्वकर्मा योजना लांच: “जब बैंक गारंटी नहीं देता है तो मोदी गारंटी देता है….”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें