27.3 C
Mumbai
Monday, July 6, 2026
होमदेश दुनियाएशिया कप: दुबई स्टेडियम के बाहर गजब उत्साह, इन खिलाड़ियों से फैंस...

एशिया कप: दुबई स्टेडियम के बाहर गजब उत्साह, इन खिलाड़ियों से फैंस को उम्मीदें!

हम भारतीय हैं। हम चाहते हैं कि इस खिताब को भारत ही जीते। हमें अभिषेक शर्मा से काफी उम्मीदे हैं। जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।  

Google News Follow

Related

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले से पहले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बाहर मौजूद दोनों ही देशों के फैंस में गजब उत्साह देखने को मिला।

एक फैन ने आईएएनएस से कहा, “यह एक ऐतिहासिक मुकाबला होगा। दोनों ही टीमों में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है। फैंस भी बेहद उत्साह में नजर आ रहे हैं। हम भारतीय हैं। हम चाहते हैं कि इस खिताब को भारत ही जीते। हमें अभिषेक शर्मा से काफी उम्मीदे हैं। जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।”

एक अन्य भारतीय फैन ने कहा, “भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच खेला जाना है, जिसे कोई भी टीम अपने नाम कर सकती है। खेल को खेल की तरह ही देखना चाहिए। हमें खेल का बस लुत्फ उठाना चाहिए। जो अच्छा क्रिकेट खेलेगा, वही खिताब अपने नाम करेगा।”

फाइनल में फैंस को हार्दिक पांड्या से भी उम्मीदें हैं। एक फैन ने कहा, “इस मुकाबले के लिए हम काफी उत्साहित हैं। हमें हार्दिक पांड्या से काफी उम्मीदें हैं। हमें इस मुकाबले में रोहित शर्मा की कमी खल रही है।”

न सिर्फ भारतीय फैंस, बल्कि स्टेडियम के बाहर मौजूद पाकिस्तानी फैंस भी ऐतिहासिक खिताबी मुकाबले को लेकर खासा उत्साहित हैं।

एक पाकिस्तानी फैन ने कहा, “भले ही हम भारत के खिलाफ दो मैच हारे, लेकिन पाकिस्तान इस खिताबी मुकाबले को अपने नाम करेगा। मैंने पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों  से बात करने की भी कोशिश की। फखर जमां को मेरा संदेश है कि वह  तेजतर्रार बल्लेबाजी करें। फाइनल मैच में दबाव जरूर नजर आएगा।”

एक अन्य पाकिस्तानी फैन ने कहा, “हमने मैच से एक दिन पहले अपने खिलाड़ियों को प्रैक्टिस सेशन में देखा। मुझे यकीन है कि पाकिस्तान इस फाइनल को जीतेगा।

पिछले दो रविवार भारत के नाम रहे, लेकिन यह रविवार पाकिस्तान के नाम होगा। मुझे फखर जमां से बल्लेबाजी में उम्मीदें हैं। शनिवार को मेरी शाहीन अफरीदी से बात हुई, उन्होंने कहा है कि पाकिस्तानी टीम शुरुआती दो ओवरों में दो विकेट हासिल करना चाहेगी।”
 
यह भी पढ़ें-

करूर भगदड़ पर शशि थरूर की प्रतिक्रिया, बोले “हमारे देश में भीड़ प्रबंधन को लेकर कुछ गड़बड़ी है।”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,156फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें