29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाअसीम मुनीर ने अपनी बेटी की शादी कराई सगे भतीजे से

असीम मुनीर ने अपनी बेटी की शादी कराई सगे भतीजे से

रावलपिंडी में हुआ हाई-प्रोफाइल समारोह

Google News Follow

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को लेकर एक निजी लेकिन हाई-प्रोफाइल खबरें सामने आई हैं। पाकिस्तानी मीडिया और पत्रकारों के अनुसार, जनरल असीम मुनीर ने अपनी तीसरी बेटी माहनूर का निकाह अपने भतीजे से कराया है। दूल्हा उनके भाई कासिम मुनीर का बेटा बताया जा रहा है। यह निकाह रावलपिंडी में कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के बीच संपन्न हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकाह को सार्वजनिक तौर पर बेहद सीमित रखा गया, लेकिन मेहमानों की सूची में पाकिस्तान के प्रभावशाली लोगों को बुलाया गया। शादी में शीर्ष राजनीतिक नेता, सेवानिवृत्त जनरल और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल हुए, जबकि कुल मेहमानों की संख्या 400 से अधिक बताई जा रही है।

निकाह के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए। पाकिस्तान के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने इस बात की पुष्टि की है, हालांकि सेना या मुनीर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पाकिस्तान में कज़िन मैरिज (चचेरे-ममेरे भाई-बहन के बीच विवाह) एक प्रचलित सामाजिक परंपरा रही है, लेकिन इसके कई गंभीर नुकसान सामने आए हैं। सबसे बड़ा नुकसान स्वास्थ्य से जुड़ा है। लगातार पीढ़ियों तक नज़दीकी रिश्तों में विवाह होने से आनुवंशिक बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। थैलेसीमिया, जन्मजात विकलांगता, हृदय रोग, मानसिक विकास में कमी और शिशु मृत्यु दर जैसी समस्याएं ऐसे विवाहों में अपेक्षाकृत अधिक देखी गई हैं। कई मेडिकल अध्ययनों में यह पाया गया है कि कज़िन मैरिज से पैदा होने वाले बच्चों में जेनेटिक डिसऑर्डर की संभावना सामान्य विवाहों की तुलना में कहीं ज्यादा होती है।

कज़िन मैरिज से निर्माण होती परेशानियों के बावजूद पाकिस्तान के सबसे शीर्ष व्यक्ती द्वारा यह फैसला लेना पाकिस्तान के आने वाले भविष्य की आहत देता है।

यह भी पढ़ें:

भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव के बीच यूनुस ने दिल्ली के उच्चायुक्त को परामर्श के लिए बुलाया था वापस

जनजातीय समाज सांस्कृतिक जड़ों से जुड़कर आधुनिक शिक्षा अपनाए: राष्ट्रपति मुर्मू!

तारीख, जगह और गेस्ट लिस्ट तय! विजय देवरकोंडा–रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां शुरू

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें