27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामामोगा में एएसआई की गुंडागर्दी, पूर्व फौजी-भतीजे की बेरहमी से पिटाई!

मोगा में एएसआई की गुंडागर्दी, पूर्व फौजी-भतीजे की बेरहमी से पिटाई!

पूर्व फौजी अजेयब सिंह और रणजीत सिंह के बीच कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।  जबकि जमीन के दस्तावेज अजेयब सिंह के नाम पर हैं।

Google News Follow
पंजाब के मोगा जिले के गांव दोधर सरकी से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक वर्दीधारी एएसआई द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए एक पूर्व फौजी अजेयब सिंह और उसके भतीजे मोहन सिंह को बेरहमी से डंडों से पीटने का मामला सामने आया। यह एएसआई मोगा एसएसपी कार्यालय में तैनात चरणजीत सिंह है, जिसने अपने ससुराल पक्ष के जमीनी विवाद में वर्दी का गलत इस्तेमाल करते हुए कानून को हाथ में लिया।

जानकारी के अनुसार, पूर्व फौजी अजेयब सिंह और रणजीत सिंह के बीच कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को जब अजेयब सिंह अपनी जमीन से मिट्टी उठवा रहे थे, तब रणजीत सिंह ने विरोध किया, जबकि जमीन के दस्तावेज अजेयब सिंह के नाम पर हैं।

उस दिन गांव के सरपंच ने दोनों पक्षों को समझाया था, लेकिन शुक्रवार को मामला फिर बिगड़ गया। जब अजेयब सिंह अपने खेत से घर लौट रहे थे, तब रणजीत सिंह, उसकी पत्नी और उसका दामाद एएसआई चरणजीत सिंह पहले से घात लगाए बैठे थे।
तीनों ने मिलकर अजेयब सिंह को रोका और डंडों से जमकर पीटा। शोर सुनकर जब मोहन सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी लाठियों से बुरी तरह पीटा गया।

घटना को राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एएसआई चरणजीत सिंह वर्दी में होते हुए सरेआम मारपीट कर रहा है।

घायलों को मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। मोहन सिंह ने आरोप लगाया कि शनिवार रात को चरणजीत सिंह अस्पताल तक पहुंच गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जब उन्होंने उसका वीडियो बनाना चाहा, तो वह भाग गया।

पूर्व फौजी अजेयब सिंह का कहना है कि मैं अपनी जमीन पर मिट्टी उठवा रहा था, तभी रणजीत सिंह ने विरोध किया। जब मैं खेत से लौट रहा था तो मुझे वर्दी में तैनात एएसआई ने सरेआम लाठियों से पीटा। यह वर्दी का दुरुपयोग है। ऐसे अफसर को नौकरी में रखने का कोई हक नहीं है। उसे तत्काल बर्खास्त किया जाए।

इस मामले में थाना बधनी कलां में शिकायत दर्ज की गई है। जांच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह का कहना है कि हमें गांव दोधर सरकी निवासी अजेयब सिंह और उनके भतीजे मोहन सिंह से जुड़ी मारपीट की शिकायत मिली है। दोनों फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

यूपी के बौद्ध तीर्थों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा दे रही योगी सरकार! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें