27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाअसम और मेघालय ने 50 साल पुराने सीमा विवाद सुलझाने के लिए किया...

असम और मेघालय ने 50 साल पुराने सीमा विवाद सुलझाने के लिए किया करार 

Google News Follow

असम और मेघालय के बीच 50 साल से ज्यादा समय से जारी विवाद सुलझाता नजर आ रहा है।  दोनों राज्यों के बीच ऐतिहासिक करार पर हुआ। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, सांसद दिलीप सेकिया और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिले। इसके बाद 50 सालों से चले आ रहे विवाद का हल निकालने का करार किया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस करार से सत्तर फीसदी विवाद को सुलझा लिया गया। वहीं, दोनों मुख्यमंत्रियों ने कहा कि बाकी के विवाद को आपसी बातचीत से सुलझाने की बात कही। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने पुरोत्तर राज्यों के लिए जो सपना देखा है वह जल्द साकार होगा। उन्होंने दोनों मुख्यमंत्रियों और उनकी टीम को धन्यवाद किया।

बता दें कि असम और मेघालय के बीच 884 किलोमीटर सीमा से लगे 12 विवादित क्षेत्रों में से छह पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों एक मसौदा तैयार कर लाये थे। समझौते के अनुसार, 18.51 वर्ग किमी असम भूमि अपने पास रखेगा जबकि 18.28 वर्ग किमी भूमि मेघालय को देगा।

इस दौरान असम के मुख्यमंत्री सरमा में कहा कि यह दिन दोनों राज्यों के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि बाकी के विवाद की आगामी 5-6 माह में सुलझा लिया जाएगा। वहीं, मेघालय के सीएम में कहा सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस विवाद को सुलझाने का आदेश दिया था। बता दें कि असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद बहुत पुराना है। अतीत में कई हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। 2010 में इस विवाद को लेकर चार लोगों की जान चली गई थी।

ये भी पढ़ें

UP: कार्य करेंगे तो बार-बार चुनकर आएंगे – CM योगी 

 

Article 370: J&K, कितनों ने खरीदी संपत्ति, सरकार ने दी जानकारी

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें