30 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाजानिये अतीक और अशरफ को भेजा में गोली मारने वाला कौन है कालिया?...

जानिये अतीक और अशरफ को भेजा में गोली मारने वाला कौन है कालिया?  

अतीक अशरफ हत्या में  शामिल अरुण मौर्य उर्फ़ कालिया कासगंज का रहने वाला है। उसके माता पिता की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है।    

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

प्रयागराज में अतीक अशरफ हत्या के बाद यूपी में शासन चुस्त दुरुस्त कर दिया गया है। इस बीच इस हत्या में शामिल एक हमलावर के बारे में कहा जा रहा है कि अरुण मौर्य उर्फ़ कालिया कासगंज का रहने वाला है। उसके माता पिता की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है। घर पर दो बड़े भाई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी बहुत ही पहले घर से चला गया था लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

बताया जा रहा है कि अरुण मौर्य का घर सोरों थाना क्षेत्र के बघेला पुख्ता गांव में है। उसके पिता का नाम हीरालाल है ,लेकिन उसके माता पिता की 15 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। कहा जा रहा है अरुण एक शातिर अपराधी है। उसने जीआरपी थाने के एक पुलिसकर्मी की हत्या भी कर चुका है। इसके बाद से वह फरार हो गया था। तब से अरुण फिर कभी घर नहीं पहुंचा। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अरुण जब 10 से 12 साल का तभी घर छोड़कर चला गया था।  इसके बाद वह दोबारा नहीं आया।

घटना के बाद कासगंज पुलिस भी सक्रिय हो गई है। कासगंज पुलिस का कहना है कि अरुण मौर्य के बारे आसपास से जानकारी  जुटाई जा रही है। मालूम हो शनिवार देर रात अरुण मौर्य, सनी और लवलेश तिवारी ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तीनों हमलावर पत्रकार के रूप में मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान बाइट लेने के नाम पर अतीक और अशरफ के पास पहुंचे और उन्हें गोली मार दी थी। इसके बाद से यूपी में धारा 144 लागू कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें            

 

अतीक की हत्या पर विपक्ष का घड़ियाली आंसू, जानिये क्या इसके मायने? 

अतीक अहमद की हत्या के बाद एक्शन मोड पर योगी सरकार !

अतीक और अशरफ की हत्या के लिए जिम्मेदार कोई और नहीं मीडिया है? 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,242फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें