31.4 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमदेश दुनियाकेंद्र सरकार की मंजूरी, औरंगाबाद हुआ संभाजीनगर और उस्मानाबाद, धाराशिव

केंद्र सरकार की मंजूरी, औरंगाबाद हुआ संभाजीनगर और उस्मानाबाद, धाराशिव

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदर्शन किया है।

Google News Follow

Related

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों के नाम बदलने की अधिसूचना जारी की है। इसके साथ ही औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों के नाम बदल दिए गए है। अब औरंगाबाद को छत्रपति संभाजी नगर और उस्मानाबाद को धाराशिव के नाम से जाना जाएगा।

यह महाराष्ट्र सरकार द्वारा 20 अक्टूबर 2022 को केंद्र सरकार को लिखे गए नामों के परिवर्तन की मांग के बाद आया है, जिन्हें राज्य मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दे दी गई थी। केंद्र के द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे संभव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि दोनों शहरों का नाम बदलने की मांग सबसे पहले दिवंगत शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने की थी। यह मांग शिवसेना के संस्थापक कई दशकों से उठा रहे थे। हालांकि, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने 2022 में अपनी सरकार गिरने से पहले एक मुख्यमंत्री के रूप में अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक में इन नामों को बदलने का फैसला किया। लेकिन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सहयोगी कांग्रेस और एनसीपी कथित तौर पर इस फैसले से खुश नहीं थे।

इस मुद्दे को लेकर बीजेपी समेत एमएनएस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने भी महाविकास अघाड़ी पर जमकर निशाना साधा था। जब तक ठाकरे ने यह फैसला नहीं लिया था तब तक उन्हें इस बात के लिए जमकर कोसा गया था। दरअसल नाम बदलने को लेकर दोनों तरफ से जबरदस्त आरोप प्रत्यारोप देखने को मिला था।

ये भी देखें 

राज कपूर और वी. शांताराम जीवन गौरव पुरस्कार के लिए अब मिलेंगे 10 लाख

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,386फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें