29 C
Mumbai
Wednesday, September 23, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाAustralia: वापस लाई गईं 29 प्राचीन धरोहर, PM मोदी ने किया निरीक्षण

Australia: वापस लाई गईं 29 प्राचीन धरोहर, PM मोदी ने किया निरीक्षण

शिव और उनके शिष्य, शक्ति की पूजा, भगवान विष्णु और उनके रूप, जैन परंपरा, चित्र और अन्य सजावटी वस्तुएं हैं|

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 पुरावशेषों का निरीक्षण किया, जिनमें बहुत सी प्राचीन प्रतिमाएं शामिल हैं। इन पुरावशेषों को आस्ट्रेलिया से वापस भारत लाया गया है। भारतीय संस्कृति और धार्मिक जड़ो से जुड़ी इन कलाकृतियां में भगवान विष्णु, शिव और देवी शक्ति की प्रतिमाओं के साथ-साथ जैन परंपरा की तस्वीरें एवं साज-सजा की भी​​ वस्तुएं हैं।

29 पुरावशेषों देश के छह राज्यों से जुड़े हुए हैं, जिसमें राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का नाम शामिल है। इस बात की जानकारी प्राइम मिनिस्टर आफिस (पीएमओ) ने ट्वीट कर दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक विडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी इन पुरातत्व महत्व की वस्तुओं का अवलोकन करते हुए देखे गए, यही नहीं पीएम इन प्रतिमाओं को काफी बारीकी से देखते हुए उनके बारे में लिखी किताब को भी पढ़ते हुए नजर आए।

आस्ट्रेलिया से भारतीय दुर्लभ मूर्तियों वापस भारत लाया गया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन 29 पुरावशेषों मूर्तियों का निरीक्षण किया| विषय के अनुसार, पुरावशेष 6 व्यापक श्रेणियों में हैं – शिव और उनके शिष्य, शक्ति की पूजा, भगवान विष्णु और उनके रूप, जैन परंपरा, चित्र और अन्य सजावटी वस्तुएं हैं|

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मुख्य रूप से बलुआ पत्थर, संगमरमर, कांस्य, पीतल, कागज की बनी मूर्तियां और पेंटिंग हैं| भारत में एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र की प्राचीन वस्तुएं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से हैं| ये सभी पुरावशेष 9-10 शताब्दी ईस्वी पूर्व के हैं|

 यह पढ़ें-

Telangana: ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ की मूर्ति को लेकर दो गुटों में झड़प, कर्फ्यू  

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,299फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें