30.9 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियाऑस्ट्रेलिया में फिर हिंदू मंदिर पर निशाना, खालिस्तान समर्थकों ने की तोड़फोड़

ऑस्ट्रेलिया में फिर हिंदू मंदिर पर निशाना, खालिस्तान समर्थकों ने की तोड़फोड़

ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थकों ने ब्रिस्बेन के मशहूर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की।

Google News Follow

ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है। बता दें कि शनिवार को ब्रिस्बेन के मशहूर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने तोड़फोड़ की। दो महीने में ऑस्ट्रेलिया में मंदिर पर हमले की यह चौथी घटना है। इससे पहले मेलबर्न, सिडनी और ब्रिसबेन में भी मंदिरों को निशाना बनाया गया था। मंदिर के अध्यक्ष सतिंदर शुक्ला ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए बताया कि सुबह के समय श्रद्धालु मंदिर में पूजा-पाठ के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान उन्होंने देखा कि मंदिर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

वहीं हिंदू ह्युमन राइट्स की निदेशक सारा गेट्स का कहना है कि सिख फॉर जस्टिस की तर्ज पर इस घृणा अपराध को अंजाम दिया गया है। यह ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हिंदुओं को डराने के लिए किया गया है। एक स्थानीय मीडिया द ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में लंबे समय से रह रहे रमेश कुमार ने बताया कि वह मंदिर पर हमले से हैरान हैं और वह जब मंदिर पहुंचे तो देखा कि वहां तोड़फोड़ की गई थी। उन्होंने कहा कि खालिस्तान सपोर्टर ऑस्ट्रेलियाई हिंदू समुदाय को आतंकित करने की साजिश कर रहे हैं।

बता दें कि विदेशी धरती पर हिंदू आस्था पर चोट करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के कैरम डाउन इलाके में स्थित श्री शिवा विष्णु मंदिर पर भी भारत विरोधी नारे लिख दिए गए थे। मंदिर में जब भारत विरोधी नारे लिखे गए, उस वक्त मंदिर में तमिल हिंदुओं द्वारा तीन दिन का थाई पोंगल त्योहार मनाया जा रहा था।

इस घटना के पीछे वजह है कि 15 जनवरी को खालिस्तान समर्थकों ने मेलबर्न में एक कार रैली निकालकर खालिस्तान पर जनमत के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास किया था लेकिन उन्हें समर्थन नहीं मिल सका और मेलबर्न में भारतीय मूल की करीब 60 हजार आबादी रहती है लेकिन रैली के दौरान कुछ सौ लोग ही मौजूद रहे। माना जा रहा है कि इसी गुस्से में हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया।

23 फरवरी को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर सिडनी दौरे पर थे, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की। और वहां रह रहे हिंदू समुदाय की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। विदेश मंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई नेताओं से हिंदू समुदाय की सुरक्षा और हिंदू मंदिरों की सुरक्षा की अपील भी की।

ये भी देखें 

गलवान की पिच पर भारतीय जवानों के चौके-छक्के

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें