30 C
Mumbai
Saturday, April 25, 2026
होमदेश दुनियाऑस्ट्रेलियाई सांसद केली ने सीएम योगी को उधार में मांगा, जानें ऐसा...

ऑस्ट्रेलियाई सांसद केली ने सीएम योगी को उधार में मांगा, जानें ऐसा क्यों कहा ?

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मॉडल की तारीफ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी होने लगी है। ऑस्ट्रेलियाई सांसद क्रेग केली सीएम योगी के कोरोना प्रबंधन से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सीएम योगी को उधार में मांग लिया।
उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए आइवरमेक्टिन के उपयोग को लेकर क्रेग केली ने सीएम योगी की तारीफ की है। बता दें कि कोरोना के हल्के लक्षणों वाले मरीजों में वायरल लोड कम करने के लिए आइवरमैक्टिन दवा का इस्तेमाल किया जाता है।
The Indian state of Uttar Pradesh 🏼 🏼 🏼 🏼
Any chance they could loan us their Chief Minister Yogi Adityanath to release the Ivermectin sort out the mess our hopelessly incompetent State Premiers have created
 https://t.co/H6xUwUe8GU
— Craig Kelly MP (@CraigKellyMP) July 10, 2021

क्रेग ने लिखा है, ‘भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश… क्या कोई तरीका है जिससे चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ को हम यहां ले आएं ताकि हमारे यहां आइवरमेक्टिन की समस्या को खत्म किया जा सके।’ क्रेग का यह ट्वीट बहुत पसंद किया जा रहा है और 10 जुलाई से लेकर अब तक इसे लगभग साढ़े 3 हजार बार रिट्वीट किया जा चुका है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 125 नए मामले आए हैं। वहीं, इस दौरान 134 लोग ठीक हुए हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,142फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें