28.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाअविका गौर ने रिश्ते पर की खुलकर बात, बोलीं- मिलिंद को डांटती...

अविका गौर ने रिश्ते पर की खुलकर बात, बोलीं- मिलिंद को डांटती हूं!

इस रियलिटी शो के लिए हां कहने का फैसला उन्होंने अकेले नहीं लिया, बल्कि मिलिंद ने उन्हें प्रोत्साहित किया।

Google News Follow

अविका गौर और मिलिंद चंदवानी टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में साथ नजर आएंगे, जो इस समय दर्शकों के बीच खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मौके पर कपल ने शो में भाग लेने के अपने अनुभव, रिश्ते के उतार-चढ़ाव, और अपनी जिंदगी के कई पहलुओं के बारे में खुलकर बात की। साथ ही उस किस्से को भी बताया, जब मिलिंद ने उन्हें फ्रेंड-जोन कर दिया था।

आईएएनएस से बात करते हुए अविका गौर ने बताया कि इस रियलिटी शो के लिए हां कहने का फैसला उन्होंने अकेले नहीं लिया, बल्कि मिलिंद ने उन्हें प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा, ”दिलचस्प बात यह है कि मैंने खुद यह फैसला नहीं लिया था, मिलिंद भी इस फैसले में शामिल थे। उन्होंने मुझे इसके लिए प्रोत्साहित किया। मैं इसे जबरदस्ती नहीं कहूंगी, लेकिन उनका स्पष्ट मानना था कि मुझे एक रियलिटी शो करना चाहिए ताकि जो लोग मुझे प्यार करते हैं और सराहते हैं, वे मुझे असली रूप में देख सकें। मुझे लगता है कि उनका विचार सही था।”

अविका ने कहा, ”पहले मैं अपनी छवि को लेकर काफी सजग रहती थी और हर चीज को परफेक्ट और डिप्लोमैटिक रखना चाहती थी, लेकिन मिलिंद ने मेरी इस सोच को तोड़ने में मदद की। अगर शो में मेरी कोई कमी नजर आएगी, तो मैं उसे सुधारने की कोशिश करूंगी।”

वहीं मिलिंद ने भी आईएएनएस से बात की और कहा कि वह हमेशा से चाहते थे कि अविका का असली व्यक्तित्व लोगों के सामने आए, इसलिए जब यह मौका आया तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी।

आईएएनएस से बात करते हुए दोनों ने अपने आपसी संबंधों पर भी खुलकर बात की।

अविका ने कहा, ”मैं मिलिंद को काफी डांटती हूं, लेकिन बाद में जब मुझे लगता है कि मैं ज्यादा सख्त हो गई हूं तो माफी भी मांग लेती हूं।

वहीं, मिलिंद ने कहा, ”वह मुझे डांटती जरूर हैं, लेकिन मैं हर बात को हल्के-फुल्के अंदाज में लेता हूं और अगर कोई बात गंभीर होने वाली होती है तो मैं हंसकर उसे सुलझा लेता हूं।”

दोनों ने बताया कि उनके बीच सबसे मजबूत पहलू बहुत ज्यादा बातचीत होना है। उन्होंने कहा कि वे कभी भी एक-दूसरे को साइलेंट ट्रीटमेंट नहीं देते, बल्कि तब तक बात करते रहते हैं जब तक दोनों में से कोई संतुष्ट न हो जाए।

मिलिंद ने कहा, ”समाज अक्सर पुरुषों को अपनी भावनाओं को छिपाने के लिए कहता है, लेकिन मेरा मानना है कि एक पार्टनर के सामने पूरी ईमानदारी और सच्चाई से अपनी भावनाएं जाहिर की जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो पाता तो रिश्ता अधूरा रह जाता है।”

उन्होंने आगे कहा, ”हम सार्वजनिक रूप से कभी नहीं लड़ते और यहां तक कि हमारी निजी तौर पर भी कम ही लड़ाई-झगड़े होते हैं। जब आप किसी को अपनी जिंदगी में शामिल करते हैं, तो उनके लिए जगह बनाना और उनके साथ तालमेल बिठाना जरूरी होता है।”

अपने रिश्ते की शुरुआत के बारे में बात करते हुए अविका ने कहा, ”हमारा रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था। शुरुआत में मुझे फ्रेंड-जोन में रखा गया, लेकिन छह महीने बाद मिलिंद को अपनी भावनाओं का एहसास हुआ। अब छह साल हो चुके हैं और हमारी सगाई हो चुकी है। हमने इस पूरे सफर को बेहद खूबसूरती से जिया है।”

बता दें कि ‘पति-पत्नी और पंगा’ कलर्स चैनल पर हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे प्रसारित होगा।

 
यह भी पढ़ें-

नया भारत पहलगाम के गुनहगारों को मिट्टी में मिलाने का माद्दा रखता है : सीएम योगी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें