31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियाअयोध्या: सरयू में एक ही परिवार के 12 लोग डूबे, बचाव कार्य...

अयोध्या: सरयू में एक ही परिवार के 12 लोग डूबे, बचाव कार्य जारी

Google News Follow

अयोध्या। अयोध्या में एक ही परिवार के 12 लोग सरयू में स्नान करते समय डूब गए। यह घटना शुक्रवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि यह परिवार सिकंदराबाद से अयोध्या घूमने आया था। पुलिस और पीएसी के गोताखोरों को डूबे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हादसा सरयू के गुप्तार घाट पर हुआ है। हादसे का शिकार परिवार आगरा के सिकंदराबाद से अयोध्या घूमने आया था। सरयू में डूबे लोगों को बचाने के लिए अधिकारियों की टीम बचाव कार्य में लगी है। बताया जाता है कि स्नान के दौरान तेज धारा के कारण पहले दो लोग बहे। इसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर में 12 लोग बह गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। अधिकारियों का दल मौके पर पहुंच गया। गोताखोरों को तत्काल सरयू में उतारा गया। पीएसी के गोताखोरों को भी बुलाया गया है। एनडीआरएफ को भी बुलाने की बात कही जा रही है। घाट किनारे बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंच गए हैं।

फिलहाल बहे लोगों में से किसी के बारे में पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि परिवार के 15 लोग स्नान कर रहे थे। इसमें से तीन तैरकर बच गए हैं। बचे लोगों की हालत भी बदहवास की तरह है। फिलहाल आसपास के मल्लाहों और केवटों को लगाया गया है। एसएसपी सर्वेश पांडेय खुद नाव पर बैठकर मौके का मुआयना कर रहे हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें