22 C
Mumbai
Thursday, January 1, 2026
होमदेश दुनियाअयोध्या : सोने और हीरे से जड़ी प्रभु श्रीराम की प्रतिमा का...

अयोध्या : सोने और हीरे से जड़ी प्रभु श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण, भक्तों में खुशी! 

इस विशेष अवसर पर प्रतिमा बनाने वाली महिला जयश्री के पति डॉ. फणीश भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतिमा को बनाने के अनुभव भी बताए।

Google News Follow

Related

कर्नाटक से अयोध्या लाई गई सोने और हीरे से जड़ी भगवान श्रीराम की प्रतिमा का सोमवार को अनावरण हो गया है।श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस विशेष अवसर पर प्रतिमा बनाने वाली महिला जयश्री के पति डॉ. फणीश भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतिमा को बनाने के अनुभव भी बताए।

कर्नाटक के उड्डपी के पेजावर मठ के धर्माध्यक्ष स्वामी विश्व प्रसन्ना तीर्थ की भक्त जयश्री ने सोने और हीरे से जड़ी प्रतिमा को बनाया है, जिसमें उन्होंने दक्षिण भारत की तंजावुर शैली का इस्तेमाल किया है।

खास बात यह है कि प्रतिमा को लकड़ी, थर्माकोल और रंगीन रंगों की सहायता से बनाया गया है। उसके बाद सोने और हीरों की सहायता से प्रतिमा को पूर्ण रूप दिया गया है। शीशम की लकड़ी और कांच के फ्रेम से प्रतिमा को कवर किया गया है।

डॉ. फणीश ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि उनकी पत्नी ने बहुत मेहनत से प्रतिमा को बनाया है और बाकी कई और मंदिरों में भी उनके द्वारा बनाई प्रतिमाएं भेंट स्वरूप दी जा चुकी हैं। अब पहली बार उन्होंने श्री राम के बाल स्वरूप को बनाया है और प्रतिमा को बनाने का सारा खर्चा उन्होंने खुद वहन किया है।

उन्होंने बताया कि प्रतिमा को बनाने में नौ महीने का समय लगा है। उनकी पत्नी ने पूरी आस्था और प्रीति के साथ श्रीराम के बाल स्वरूप को बनाया है। प्रतिमा को बनाने में कई तरह के स्टोन का इस्तेमाल हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर प्रतिमा की कीमत 100 करोड़ रुपए तक बताई जा रही है, जो गलत है। प्रतिमा को हमने अपनी मेहनत और सामर्थ्य के अनुसार बनाया है।

मंदिर को प्रतिमा भेंट करना भक्त की सच्ची श्रद्धा को दर्शाता है, जिन्होंने बिना किसी की सहायता के अपने सामर्थ्य के अनुसार मंदिर को इतनी प्यारी प्रतिमा भेंट की है।

यह भी पढ़ें-

ट्रंप से पहले रुबियो से मिलेंगे नेतन्याहू, अचानक ही बदला शेड्यूल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,530फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें