29.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाप्रयागराज महाकुंभ के बाद अब अयोध्या में दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब!

प्रयागराज महाकुंभ के बाद अब अयोध्या में दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब!

महाकुंभ जाने और वापस लौटने वाले श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं राम की नगरी अयोध्या में।

Google News Follow

प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेड़ी के संगम पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद अब अयोध्या में हनुमानगढ़ी और प्रभु राम का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। हनुमानगढ़ी के सिंह द्वार रामपथ पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है, जिसके चलते राम मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार बंद किया गया है। पंक्तिबद्ध श्रद्धालु दर्शन के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।नगर में दर्शनार्थियों की संख्या को देखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

आज लाखों की संख्या में लोग यहां आए हुए हैं। अयोध्या को सुगम दर्शन के लिए जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है। पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक का डायवर्जन किया गया है। बैरिकेड लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। भीड़ बढ़ने पर बैरिकेड लगा कर रोका जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत ज्यादा है। प्रयागराज से कुंभ स्नान करने के बाद श्रद्धालु अयोध्या धाम होते हुए जा रहे हैं। जो कुंभ में जा रहे हैं वो भी अयोध्या धाम होते हुए जा रहे हैं इस तरह से दोनों तरह की भीड़ यहां है। महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान अयोध्या में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा भारी भीड़ की मौजूदगी बनी रहेगी।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि बहुत से श्रद्धालु कुंभ के बाद अयोध्या में भी आ रहे हैं। महाकुंभ के कारण अयोध्या में प्रतिदिन औसतन दो लाख से अधिक भक्तों की संख्या बढ़ गई है। इससे भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ स्थानों पर निर्माण रोक दिया गया है। निर्माण फरवरी तक रुका रह सकता है।

आंकड़े गौर करें तो राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बढ़ा है। अयोध्या में 2016 से पहले हर साल औसतन 2.83 लाख पर्यटकों और श्रद्धालुओं का आगमन होता था, अब वहां रोज लगभग एक से डेढ़ लाख लोग आ रहे हैं। सितंबर 2024 तक अयोध्या में करीब 13.50 करोड़ पर्यटक एवं श्रद्धालु पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें-

Republic Day 2025:  कलाकारों ने कर्तव्य पथ बिखेरी छठा, पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य कला प्रदर्शन! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें