अब वेबसाइट पर दिखेगा राम मंदिर का चढ़ावा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला

अब वेबसाइट पर दिखेगा राम मंदिर का चढ़ावा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सतर्क होता दिख रहा है। 22 जुलाई की ट्रस्ट बैठक के बाद सभी दान की राशि व उससे संबंधित रसीद एक नई वेबसाइट बनाकर उस पर अपलोड किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, यह सब वित्तीय पारदर्शिता के लिए किया जाना लगभग तय माना जा रहा है। दान, आय और खर्च का विस्तृत विवरण ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से सार्वजनिक किया जाएगा।

चढ़ावा चोरी मामले में एसआइटी और पुलिस की अलग-अलग जांच चल रही है। आठ आरोपितों को जेल भेजा गया है। भविष्य में किसी भी वित्तीय झंझट से बचने के लिए ट्रस्ट यह करने की तैयारी कर रहा है, हालांकि अभी किसी ट्रस्टी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें-

खुले में थूकना अब मुंबईकरों को पड़ेगा महंगा, हाई कोर्ट के कड़े निर्देश

Exit mobile version