28.7 C
Mumbai
Saturday, July 18, 2026
होमदेश दुनियाआर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान पर बिजली का डबल झटका

आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान पर बिजली का डबल झटका

सिंध के सरकारी दफ्तरों में तीन हफ्तों से अंधेरा

Google News Follow

Related

दुनियाभर में कटोरा लेकर घूम रहा नापाक पड़ोसी इन दिनों एक साथ कई सारी संकटों से जूझ रहा है। इसी बीच अन्न, जल और आर्थिकी पैमाने पर संघर्ष कर रहे पाकिस्तान के सामने अब एक बिजली संकट की एक नई चुनौती सामने आ गई है। पूरी मामले को ऐसे समझिए कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शिक्षा विभाग के कई बड़े दफ्तर पिछले लगभग तीन हफ्तों से बिजली कटौती की मार झेल रहे हैं।

दफ्तरों में बिजली न होने से ऑनलाइन सेवाएं, जरूरी प्रशासनिक काम और जनता से जुड़े काम पूरी तरह ठप हो गए हैं। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे बड़ी बात यह है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का दावा है कि उनके सभी बिजली बिलों का भुगतान किया जा चुका है, फिर भी बिजली काटी जा रही है।

सिंध प्रांत में जारी इस बिजली संकट का असर वहां के कई कार्यालयों पर साफ-साफ देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट की माने तो डायरेक्टोरेट जनरल कॉलेजेस सिंध हो, रीजनल डायरेक्टोरेट गवर्नमेंट कॉलेजेस सिंध, या फिर रीजनल डायरेक्टोरेट प्राइवेट स्कूल्स कराची ये स्कूल। इन सभी स्कूलों और कॉलेजेस के कार्यालय बिजली संकट की मार झेल रहे हैं। इतना ही नहीं कामकाज के समय में घंटों बिजली गुल रहने की वजह से सरकारी कामकाज पूरी तरह रुक गया है।

बिजली न होने के कारण दफ्तरों के कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट और प्रिंटिंग मशीनें बंद पड़ी हैं। इसके चलते जनता से जुड़ी कई जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि प्राइवेट स्कूलों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रुक गया है, कंप्यूटर से बनने वाले सर्टिफिकेट जारी नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा जनता की शिकायतों का निपटारा और सरकारी कॉलेजों में दाखिले से जुड़े काम लटक गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, 8 घंटे की शिफ्ट में से केवल 3 या 4 घंटे ही बिजली मिलती है। आमतौर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और फिर शाम 4 बजे के बाद बिजली पूरी तरह काट दी जाती है। निरीक्षण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि बिलों का पूरा भुगतान करने के बाद भी बिजली कंपनी ‘के-इलेक्ट्रिक’ कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें-

मानसून फिर एक्टिव; मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,039फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें