29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाअयोध्या: श्रीराम मंदिर के परकोटे में शिव मंदिर का शिखर कलश स्थापित!

अयोध्या: श्रीराम मंदिर के परकोटे में शिव मंदिर का शिखर कलश स्थापित!

सप्त मंदिर के बीच में पुष्करणी यानी जल ताल बनकर तैयार हो गया है। आश्चर्य की बात यह रही कि जब उसका निरीक्षण करने लोग गए तो बंदरों का एक दल उसमें स्नान कर रहा था।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के परकोटे में अवस्थित शिव मंदिर के शिखर पर सोमवार को कलश स्थापित किया गया। मंदिर के शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया।

ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के परकोटे में बन रहे मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात परकोटा के उत्तर-पूर्वी कोण पर बनाए गए शिव मंदिर में शिखर कलश स्थापित किया गया। इसके पहले दुर्गा माता के मंदिर का शिखर स्थापित किया जा चुका है। निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा इस बारे में पहले जानकारी दे चुके हैं।

राम मंदिर के परकोटे में भगवान शिव, दुर्गा, सूर्य आदि के मंदिर बनाए जा रहे हैं। राम मंदिर की परिक्रमा अथवा दर्शन के दौरान इन मंदिरों में दर्शन किए जा सकेंगे। इसे पंचायतन मंदिर भी कहा जाता है।

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया था कि संग्रहालय का कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। मई में कम से कम पांच गैलरी का काम पूर्ण हो जाएगा। श्रद्धालुओं को वहां जाने की सुविधा मिल जाएगी। सप्त मंदिर के बीच में पुष्करणी यानी जल ताल बनकर तैयार हो गया है। आश्चर्य की बात यह रही कि जब उसका निरीक्षण करने लोग गए तो बंदरों का एक दल उसमें स्नान कर रहा था।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है। प्रथम तल, द्वितीय तल और भूतल सब पूर्ण हो चुका है। प्रथम तल में रामदरबार मई माह में विराजमान हो जाएगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर निर्माण प्रगति पर है। प्रथम तल पर राजा राम, परकोटे और सप्तऋषियों के मंदिरों में मूर्तियों की प्रतिष्ठा का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। मंदिर का निर्माण कार्य निर्धारित समय के अनुसार आगे बढ़ रहा है, जिससे भक्तों में उत्साह है।

यह भी पढ़ें-

युद्ध अब साइबर, अंतरिक्ष और मानसिक मोर्चों पर भी लड़े जा रहे – राजनाथ!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें