29.8 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनिया‘हेरा फेरी 3’ निर्माताओं से 'अनबन' पर ‘बाबू भैया’ परेश रावल ने...

‘हेरा फेरी 3’ निर्माताओं से ‘अनबन’ पर ‘बाबू भैया’ परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी!

'हेरा फेरी' सीरीज की एक और फिल्म की घोषणा के बाद से दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा था। हालांकि, फिल्म में 'बाबू भैया' के किरदार में नजर आए परेश रावल ने हाल ही में बताया कि वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

Google News Follow
परेश रावल सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे भाग का हिस्सा नहीं बनेंगे। फिल्म में ‘बाबू भैया’ के किरदार से दर्शकों के बीच खास छाप छोड़ने वाले अभिनेता ने निर्माताओं संग अनबन को लेकर चुप्पी तोड़ी और इसके पीछे क्या वजह है, यह बताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए परेश रावल ने लिखा, “मैं यह बात रिकॉर्ड में दर्ज करना चाहता हूं कि ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने का मेरा फैसला रचनात्मक मतभेदों के कारण नहीं था।

मैं फिर से दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ कोई रचनात्मक मतभेद नहीं है। मैं फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के प्रति अपने मन में कोई मतभेद नहीं रखता। मैं उनसे प्रेम करता हूं और उनका बहुत सम्मान भी करता हूं।”

बता दें, 30 जनवरी को अपने जन्मदिन के अवसर पर निर्माता-निर्देशक-निर्देशक प्रियदर्शन ने पोस्ट शेयर कर फिल्म की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने परेश रावल के साथ ही सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार को भी टैग किया था।

‘हेरा फेरी’ सीरीज की एक और फिल्म की घोषणा के बाद से दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा था। हालांकि, फिल्म में ‘बाबू भैया’ के किरदार में नजर आए परेश रावल ने हाल ही में बताया कि वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

बता दें, कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ साल 2000 में आई थी, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण एजी नाडियाडवाला ने किया था। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म में परेश रावल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी के साथ तब्बू, गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे थे।

वहीं, ‘फिर हेरा फेरी’ साल 2006 में आई थी। दूसरी फिल्म का निर्देशन नीरज वोरा ने किया था। निर्माण फिरोज नाडियाडवाला ने किया था। फिल्म में ‘तिकड़ी’ के साथ बिपाशा बसु, रिमी सेन, राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो परेश रावल अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा वह ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें-

थरूर पर भरोसे की कमी? कांग्रेस पर भाजपा का तंज, उठे सवाल​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें