28.8 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियासूरत में बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान, पाकिस्तान को बनाएंगे हिंदू राष्ट्र

सूरत में बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान, पाकिस्तान को बनाएंगे हिंदू राष्ट्र

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के गुजरात के चार शहरों में 7 जून तक कार्यक्रम होने हैं।

Google News Follow

बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल गुजरात के सूरत में अपने दरबार में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बना देंगे। उनका ये बयान वायरल हो रहा है। बागेश्वर महाराज फिलहाल सूरत में हैं। वहां उनका दिव्य दरबार चल रहा है। रविवार को उनके दरबार में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ को देखकर उत्साहित बागेश्वर महाराज ने कहा कि लोगों में ऐसी एकता हो तो वे पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बना देंगे। सूरत में दो दिनों का कार्यक्रम करने के बाद आज बागेश्वर धाम महाराज अहमदाबाद पहुंचेंगे।

कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर महाराज ने श्रद्धालुओं से कहा कि मैं यहां आपसे कुछ लेने नहीं आया हूं। अगर आपका मन ही हो कुछ देना का तो देश को रामराज्य दे देना। उसी से मैं खुश हो जाऊंगा। आज हिंदू राष्ट्र की बहुत जरूरत है। बस आप लोग ऐसे ही मेरे साथ खड़े रहना। बागेश्वर महाराज ने कहा कि हमारा सनातन धर्म सबसे पुराना है। हमारे पास चार वेद, 13 उपनिषद और कई देवता हैं, बाकि धर्मों के पास सिर्फ और सिर्फ एक किताब है। बागेश्वर धाम प्रमुख के बयान पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जबकि कुछ ने उनका समर्थन किया है, यह कहते हुए कि हिंदू धर्म को दुनिया भर में प्रमुख धर्म बनना चाहिए।

बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के गुजरात के चार शहरों में 7 जून तक कार्यक्रम होने हैं। सूरत के बाद अहमदाबाद, राजकोट और वडोदरा में भी दिव्य दरबार लगाएंगे। अहमदाबाद में 29 और 30 मई को दरबार लगेगा। 1 और 2 जून को राजकोट में और 3 से 7 जून तक वडोदरा में रहेंगे। 26 मई को सूरत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि मेरा किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है। मैं सिर्फ एक ही पार्टी से जुड़ा हूं। वह पार्टी है बजरंग बली की। उन्होंने भक्ति की जमीन बताकर गुजरात को नमन भी किया था।

ये भी देखें 

हिंसा के बीच गृह मंत्री अमित शाह का मणिपुर में आज से तीन दिवसीय दौरा

​नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन​ !

नए संसद भवन के उद्घाटन पर लांच होगा RS 75 का अनोखा सिक्का,जाने खूबियां   

PM मोदी ने नई संसद भवन में सांष्टांग प्रणाम कर सेंगोल को किया स्थापित      

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें