29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामाLakhimpur Violence: जमानत को चुनौती, फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट!

Lakhimpur Violence: जमानत को चुनौती, फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट!

गत वर्ष 3 अक्टूबर को यूपी के लखीमपुर में 8 लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान किसान उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ विरोध कर रहे थे।

Google News Follow

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को फैसला सुनाएगा। कोर्ट ने बीते सप्ताह मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। मिश्रा को इलाहबाद हाईकोर्ट ने 10 फरवरी को जमानत दे दी थी। उच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद खासा सियासी तनाव खड़ा हुआ था।

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष की जमानत पर शीर्ष अदालत अहम फैसला सुनाएगी। बीते सप्ताह भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोर्ट को बताया था कि ‘कथित आरोप गंभीर हैं’, लेकिन आरोपी के ‘भागने का जोखिम नहीं है।’ राज्य सरकार ने गवाह को सुरक्षा देने का भी वादा किया था। हालांकि, राज्य के इस दावे पर याचिकाकर्ता के वकीलों ने सवाल उठाए थे।

याचिकाकर्ता की तरफ से पेश हुए वकील भूषण ने कहा था कि आशीष को जमानत मिलने के कुछ दिन बाद ही ‘सुरक्षित’ गवाह पर हमला हुआ था। इससे पहले यूपी सरकार ने कोर्ट को बताया था कि गवाहों और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही यह भी बताया ग​​या था कि पुलिस लगातार उनके संपर्क में है।

गत वर्ष 3 अक्टूबर को यूपी के लखीमपुर में 8 लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान किसान उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ विरोध कर रहे थे। पुलिस FIR के अनुसार, आशीष जिस SUV सुवी गाड़ी में सवार थे, उससे चार किसान रौंदे गए थे। मरने वालों में किसान, एक पत्रकार और ड्राइवर शामिल था।

यह भी पढ़ें-

Presidential Election:  मोदी-शाह सहित कई दिग्गज संभालेंगे मोर्चा !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें