अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा, “महिलाएं मां बनकर भी अपने सपनों को जी सकती हैं। उन्हें बच्चों को यह दिखाना चाहिए कि महत्वाकांक्षा मातृत्व के साथ खत्म नहीं होती, बल्कि दोनों को साथ निभाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि एक दिन वे सुबह-सुबह फ्लाइट पकड़ने के लिए घर से निकलीं। उस समय उनकी बच्चियां सो रही थीं, जिस वजह से उन्हें बाय नहीं बोल सकीं और न गले लगा सकीं।
अभिनेत्री ने लिखा, “कामकाजी मां होना कभी आसान नहीं होता। मैं फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल में एक खालीपन लेकर पहुंची, क्योंकि बच्चियां सो रही थीं। फिर मैंने अपना बैग खोला और उसमें उनका लिखा हुआ एक छोटा सा नोट मिला और उसी पल सब कुछ रुक सा गया। यही वजह है कि मैं ये सब करती हूं। मैं उन्हें बहुत याद करती हूं, ऐसी याद जो दिल तक महसूस होती है।”
उन्होंने आगे कहा कि वे अपनी बेटियों को यह जरूर बताना चाहती हैं कि उनकी मां के भी सपने अभी बाकी हैं। मां बनने के बाद भी सपने खत्म नहीं हो जाते। प्यार और सपनों को साथ-साथ लेकर चला जा सकता है।
लिसा ने 2012 में कैलिफोर्निया के बैंकिंग एग्जीक्यूटिव जैसन देहनी से शादी की थी। साल 2018 में सरोगेसी की मदद से वे जुड़वां बेटियों सूफी औरोले और सोल की मां बनी थीं।
“पहलगाम में हमला करने से पाकिस्तान को मिला सन्मान” आतंकी लश्कर कमांडर अबू मूसा का दावा



